फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड ने किया पीएम मोदी की अपील का समर्थन, मलाइका-अर्जुन ने भी एक साथ बजाई ताली

Mon, 23 Mar 2020 11:07 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 23 Mar 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Malaika Arora And Arjun Kapoor Appeared Together in Janta Curfew for Salute To Warriors of Covid 19
अर्जुन-मलाइका - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से अपील की थी कि 22 मार्च के दिन वो जनता कर्फ्यू का पालन करें। प्रधानमंत्री की बात ना केवल आम जनता ने बल्कि बॉलीवुड ने भी बखूबी तरह से मानी थी। इसी बीच प्रधानमंत्री ने ये भी अपील की थी कि इसी दिन जनता कर्फ्यू के दौरान शाम पांच बजे सभी एकजुट होकर ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करेंगे जो इन विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के हॉट कपल अर्जुन-मलाइका ने भी लोगों का आभार प्रदर्शन किया।

Malaika Arora And Arjun Kapoor Appeared Together in Janta Curfew for Salute To Warriors of Covid 19
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : Instagram

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि शाम के पांच बजे केवल पांच मिनट के लिए ताली, थाली या शंख बजाकर उन लोगों का आभार प्रदर्शन करना है जो कोरोना के संक्रमण के बीच भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी बीच मलाइका और अर्जुन कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जनता कर्फ्यी के बीच दोनों का साथ में दिखना फैन्स के लिए भी बेहद खास है।

Malaika Arora And Arjun Kapoor Appeared Together in Janta Curfew for Salute To Warriors of Covid 19
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : Instagram

जनता कर्फ्यू के दिन भी अर्जुन कपूर मलाइका से अलग नहीं रह पाए। दोनों ने एक ही बाल्कनी में एक साथ तालियां बजाई। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मिंगलानी के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की गई है। तस्वीर में दोनों जनता कर्फ्यू के दौरान अपने अपार्टमेंट की बालकनी में खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं।

View this post on Instagram

#ArjunKapoor #MalaikaArora applaud the #LifeWarriors #IndiaFightsCorona #JantaCurfew #manavmanglani #sunday @narendramodi @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora And Arjun Kapoor Appeared Together in Janta Curfew for Salute To Warriors of Covid 19
Bollywood - फोटो : Social Media

बता दें कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तमाम सेलिब्रिटीज बीते दिन एकजुट नजर आए। सभी ने परिवार के साथ मिलकर थाली, ताली शंख आदि बजाकर सभी का अभिवादन किया। इन सेलिब्रिटीज में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, हेमा मालिनी, रणवीर कपूर, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े-बड़े सितारे भी अपने परिवार के साथ नजर आए। वहीं इस मौके पर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी भावुक नजर आईं।

विज्ञापन
Malaika Arora And Arjun Kapoor Appeared Together in Janta Curfew for Salute To Warriors of Covid 19
अर्जुन-मलाइका - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर कई मौकों पर एक साथ नजर आते रहते हैं। दोनों को हाल ही में मुंबई में एक दूसरे का हाथ थामे देखा गया था। हालांकि अर्जुन और मलाइका ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुल के बात नहीं की है। लेकिन दोनों की शादी की चर्चाएं भी आम हैं। अर्जुन और मलाइका अक्सर एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। उनके फैन्स भी उन्हें साथ देखना काफी पसंद करते हैं। अब फैन्स को इंचजार है तो दोनों की शादी का। लेकिन दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को ही नहीं कबूला है तो शादी के लिए तो अभी काफी इंतजार करना पड़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed