फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dulhania 3: 'दुल्हनिया 3' से नहीं हुई आलिया भट्ट की छुट्टी, जान्हवी की मौजूदगी से करण जौहर ने किया इनकार

Fri, 05 Jan 2024 05:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 05 Jan 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor is Not replacing Alia Bhatt in the Dulhania series Karan Johar dismissing rumors
आलिया भट्ट-करण जौहर-जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' की रिलीज के लगभग दस साल बाद इसका सीक्वल 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फिल्म रिलीज की गई थी। वहीं अब इसके छह साल के बाद करण जौहर इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त लाने के लिए तैयार हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए गए कि 'दुल्हनिया 3' की कास्टिंग में बड़े बदलाव होंगे। कहा गया कि फिल्म में आलिया भट्ट की जगह वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। लेकिन, इस तरह के दावों को करण जौहर ने खारिज कर दिया है।

Janhvi Kapoor is Not replacing Alia Bhatt in the Dulhania series Karan Johar dismissing rumors
जान्हवी कपूर, वरुण धवन, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की इंस्टा स्टोरी पर एक मैसेज लिखा है। इसमें उन्होंने मीडिया से कोई अनुमान न लगाने की गुजारिश की है। बीते दिनों खबर आई थी कि जान्हवी कपूर इस मशहूर फ्रेंचाइजी में आलिया भट्ट की जगह लेकर वरुण के साथ नजर आएंगी। आलिया के ये फिल्म छोड़ने की वजह साफ नहीं थी, लेकिन ऐसा कहा गया कि ज्यादा फिल्मों में व्यस्त होने के चलते उन्होंने 'दुल्हनिया 3' करने से इनकार कर दिया है।
Ram Bhajan: सिनेमाई इतिहास की इन फिल्मों में भगवान राम के भजन ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध, आप भी हो जाएंगे लीन

Janhvi Kapoor is Not replacing Alia Bhatt in the Dulhania series Karan Johar dismissing rumors
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

मेकर्स फिल्म में देरी नहीं करना चाहते और आलिया के व्यस्त रहने के चलते उन्होंने जान्हवी कपूर को अप्रोच किया। आज करण जौहर ने इस सभी कयासों का खंडन कर दिया है। करण जौहर ने लिखा है, 'हर सुबह मैं ऐसी खबरें देखता हूं, जिनकी धर्मा प्रोडक्शंस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मीडिया के सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया किसी फ्रेंचाइजी की निरंतरता या किसी की शुरुआत के बारे में अनुमान न लगाएं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor is Not replacing Alia Bhatt in the Dulhania series Karan Johar dismissing rumors
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने कहा कि वह फिल्म को लेकर योजना तय होने के बाद खुद इससे जुड़ी जानकारी लोगों से साझा करेंगे। 'दुल्हनिया 3' को लेकर दर्शकों के बीच जो गजब का उत्साह है, उसे देखकर करण जौहर बेहद खुश हैं। लेकिन, वे नहीं चाहते कि लोग अटकलें लगाएं, इसकी बजाय वे खुद सटीक जानकारी सभी को देना पसंद करेंगे। 'दुल्हनिया 3' में जान्हवी की मौजूदगी की खबरें करण के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में जान्हवी के जाने के बाद शुरू हुईं। 
South Celebs: दलपति विजय से पहले फिल्मों में डबल रोल में नजर आए ये साउथ सितारे, दर्शकों को मिला दोगुना मजा

विज्ञापन
Janhvi Kapoor is Not replacing Alia Bhatt in the Dulhania series Karan Johar dismissing rumors
आलिया भट्ट-वरण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

करण ने अपने शो के एपिसोड में कहा था कि अभिनेत्री एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, लेकर वे उसके बारे में वे ज्यादा बात नहीं कर सकते। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि शशांक खेतान ही 'दुल्हनिया 3' के निर्देशन की कमान संभालेंगे, जिन्होंने पिछले दोनों भागों का निर्देशन किया था। हालांकि, करण जौहर के आज के पोस्ट को देखते हुए उनके आधिकारिक बयान के बाद ही सही जानकारी पता लग सकेगी।
Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' बनाने की तैयारियां हुईं तेज! मार्च से शुरू हो सकती है शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed