धड़क से डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर इन दिनों छुट्टियां मनाती नजर आ रही हैं। जान्हवी अपनी फिल्म गुंजन सक्सेना- कार्गिल गर्ल के बाद किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। बावजूद इसके वह चर्चा में बनी रहती हैं। जान्हवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह अपनी दोस्त के साथ मौसम का आनंद लेती दिख रही हैं।
यूं अपने दोस्त के साथ छुट्टियां मनाती नजर आईं जान्हवी कपूर, देखें वायरल फोटोज
दरअसल, अभिनेत्री ने अपनी दोस्त के साथ बेहद मजेदार तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वे ठंड के मौसम का मजा लेती नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी दोस्त के साथ पंजाब में छुट्टियां मना रही हैं। वो यहां अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। तस्वीरों में जान्हवी एक जंगल में मस्ती करती दिख रही हैं। जहां चारों तरफ लाल पत्ते बिखरे नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों में जान्हवी और उनकी दोस्त ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है। जान्हवी ने अपनी ड्रेस के साथ बूट्स मैच किए हैं जिसमें वे काफी सुंदर लग रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है, 'कोल्ड मेस'।
बता दें कि जान्हवी अपनी आने वाली फिल्म 'गुड लकी जैरी' की शूटिंग पंजाब में कर रही थीं, लेकिन शूटिंग दो बार रोक दी गई। बीते दिनों पटियाला में किसानों के एक समूह के विरोध प्रदर्शन के बाद शूटिंग बाधित हो गई थी। यह घटना सिविल लाइंस इलाके के पास हुई जब प्रदर्शनकारी किसानों ने फिल्म के प्रदर्शन का विरोध किया था।
उस घटना के बाद जान्हवी ने किसानों के समर्थन में एक पोस्ट भी किया था और कहा था कि किसान हमारे देश के दिल का हिस्सा हैं। मैं उनकी उस भूमिका को पहचानती हूं और महत्व भी देती हूं जो वे हमारे राष्ट्र को खिलाने-पिलाने में निभाते हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि जल्द ही उनका यह संकल्प पूरा हो जाएगा। फिल्म के शेष हिस्सों की शूटिंग के लिए कलाकार अब चंडीगढ़ चले गए हैं।