श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अपने लुक्स की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। बीते रोज जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसे देख फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। नीले रंग के गाउन में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अपने लुक्स की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। बीते रोज जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसे देख फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। नीले रंग के गाउन में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
A post shared by janhvi kapoor (@janhvikapoorslays__) on
जान्हवी भी इसमें बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। जान्हवी ने अपने बालों को एक मैसी पोनीटेल किया है। उनका ये लुक फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है। जान्हवी की इस तस्वीर को देख यूजर ने लिखा- मतलब इतना सुंदर कोई कैसे दिखता है? एक यूजर ने लिखा, 'जान्हवी आप बहुत हॉट लगती हो।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'जान्हवी क्या आप मुझसे शादी करोगी?'
जान्हवी शुरुआत से ही अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। जान्हवी कोई भी तस्वीर शेयर करती हैं तुरंत वायरल हो जाती है। जान्हवी कपूर को पहली फिल्म धड़क से ही दर्शकों का खूब प्यार मिला। उनकी एक्टिंग को भी खूब तारीफें मिलीं।
बता दें कि जान्हवी के पास 'द कारगिल गर्ल' और 'रूही आफजा' के अलावा करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' भी है। इस फिल्म में जान्हवी, कार्तिक आर्यन और न्यूकमर लक्ष्य के साथ नजर आएंगी। पिछले दिनों 'द कारगिल गर्ल' के कुछ पोस्टर भी रिलीज हुए थे जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
Next Article
Please wait...
Please wait...
Followed