{"_id":"5db7f03f8ebc3e016a18393c","slug":"janhvi-kapoor-looks-gorgeous-in-white-saree-fans-compare-with-her-mom-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सफेद साड़ी और बैकलेस ब्लाउज में जान्हवी ने ढाया कहर, तस्वीर देख फैंस करने लगे श्रीदेवी से तुलना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सफेद साड़ी और बैकलेस ब्लाउज में जान्हवी ने ढाया कहर, तस्वीर देख फैंस करने लगे श्रीदेवी से तुलना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 29 Oct 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अपने लुक्स की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में हुई दिवाली पार्टी में जान्हवी का साड़ी लुक फैंस को खूब भाया। सफेद रंग की साड़ी के साथ जान्हवी ने बैकलेस ब्लाउज कैरी किया जिसमें वो बेेहद खूबसूरत दिख रही थीं। जान्हवी ने अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा, 'जान्हवी आप सफेद साड़ी में ज्यादा हॉट लगती हो।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'जान्हवी क्या आप मुझसे शादी करोगी?' एक ने लिखा- आप अपनी मां की तरह ही खूबसूरत हैं।
3 of 5
sridevi, janhvi kapoor
- फोटो : social media
जान्हवी की इस तस्वीर को देख यूजर ने लिखा- मतलब इतना सुंदर कोई कैसे दिखता है? एक अन्य यूजर ने लिखा- आप अपनी मां की कॉपी लग रही हैं। हमें चांदनी याद आ गई। बता दें जान्हवी अकसर वेस्टर्न ड्रेस में स्पॉट होती हैं ऐसे में फैंस को उनका ये साड़ी वाला लुक खूब पसंद आ रहा है।
जान्हवी शुरुआत से ही अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। जान्हवी कोई भी तस्वीर शेयर करती हैं तुरंत वायरल हो जाती है। जान्हवी कपूर को पहली फिल्म धड़क से ही दर्शकों का खूब प्यार मिला। उनकी एक्टिंग को भी खूब तारीफें मिलीं।
बता दें कि जान्हवी के पास 'द कारगिल गर्ल' और 'रूही आफजा' के अलावा करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' भी है। इस फिल्म में जान्हवी, कार्तिक आर्यन और न्यूकमर लक्ष्य के साथ नजर आएंगी। पिछले दिनों 'द कारगिल गर्ल' के कुछ पोस्टर भी रिलीज हुए थे जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हाल ही में जान्हवी ने नई कार खरीदी है। इस कार के नंबर का कनेक्शन उनकी मां श्रीदेवी से है। दरअसल, जान्हवी की नई कार का रजिस्ट्रेशन नंबर MH 02 FG 7666 है। श्रीदेवी जो सफेद मर्सडीज का इस्तेमाल करती थीं, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी MH 02 FG 7666 था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।