फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi kapoor: पिता बोनी कपूर संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी जान्हवी कपूर, इस प्रोजेक्ट में आएंगी नजर

Tue, 21 Jun 2022 07:50 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 07:50 PM IST
सार

अभिनेत्री जान्हवी कपूर इस समय अपनी फिल्म गुडलक जैरी के प्रमोशन में व्यस्त हैं और इसके अलावा वह जल्दी ही आगामी प्रोजेक्ट में पिता बोनी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ सकती हैं। 

विज्ञापन
Janhvi kapoor New project With father Boney Kapoor know the details
बोनी कपूर, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इस समय अपनी फिल्म गुडलक जैरी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। हाल ही में इसका पोस्टर भी लॉन्च किया गया था। जिसमें जान्हवी डरी सहमी नजर रही हैं। फिलहाल अभी एक्ट्रेस इस फिल्म के प्रमोशन में तो व्यस्त चल ही रही हैं, इसी बीच एक और जानकारी सामने आ रही है कि वह आगामी प्रोजेक्ट में अपने पिता बोनी कपूर संग काम करेंगी। जानकारी के मुताबिक, पिता और बेटी की जोड़ी साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखाई देगी। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने पिता के द्वारा निर्मित फिल्म मिली में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

Janhvi kapoor New project With father Boney Kapoor know the details
बोनी कपूर, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विज्ञापन में आएंगी नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर संग एक विज्ञापन में नजर आने वाली हैं। यह पहली बार होगा जब पिता और बेटी की जोड़ी एक साथ स्क्रीन पर नजर आएगी। जानकारी है कि जल्दी ही इसकी शूटिंग मुंबई में ही की जाएगी।

Janhvi kapoor New project With father Boney Kapoor know the details
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

बोनी कपूर द्वारा निर्मित फिल्म में भी नजर आएंगी जाह्नवी
अभिनेत्री जान्हवी कपूर फिल्म 'मिली' में भी दिखाई देने वाली हैं, जिसे बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। सामने आई जानकारी के अनुसार, फिल्म में जान्हवी के साथ अभिनेता सनी कौशल नजर आने वाले हैं। बात करें गुडलक जैरी की तो ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर देखी जा सकेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi kapoor New project With father Boney Kapoor know the details
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

लव रंजन की फिल्म में अभिनय करते दिखेंगे बोनी कपूर
बोनी कपूर की तो निर्माता के रूप में परचम लहराने के बाद अब वह भी जल्दी ही एक्टिंग में भी डेब्यू करने वाले हैं। वह लव रंजन की आगामी फिल्म में अभिनय करते दिखेंगे। वहीं इसमें मुख्य भूमिका में श्रद्धा कपूर और अभिनेता रणबीर कपूर दिखाई देंगे। हाल ही में दोनों को शूट के समय एक साथ स्पॉट भी किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed