{"_id":"601fea295cf7176ba680270e","slug":"janhvi-kapoor-prayed-and-pledged-to-god-that-pankaj-tripathi-play-her-father-role-in-gunjan-saxena","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंकज त्रिपाठी निभाएं पिता का किरदार इसलिए जाह्नवी कपूर ने मांगी थी मन्नत, दी थी ये कुर्बानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पंकज त्रिपाठी निभाएं पिता का किरदार इसलिए जाह्नवी कपूर ने मांगी थी मन्नत, दी थी ये कुर्बानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 Feb 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल का दृश्य
- फोटो : Twitter
Link Copied
अभिनेता पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के सबसे दमदार अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं। हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है। और दर्शकों को उनका हर किरदार पसंद आता है। फिर चाहे वो सीरीज 'मिर्जापुर' के कालीन भैया का किरदार हो या फिर फिल्म 'स्त्री' में रुद्र का किरदार। इतना ही नहीं उनके साथ काम करने के लिए एक एक्ट्रेस ने मन्नत भी मांग ली थी, जिसका खुलासा खुद अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में किया है।
Trending Videos
2 of 5
जाह्नवी कपूर
फिल्म ‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’ साल 2020 में रिलीज हुई थी और इसमें गुंजन सक्सेना के किरदार में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने पंकज त्रिपाठी के साथ काम करने को लेकर बताया कि वो चाहती थीं कि फिल्म में उनके पिता का किरदार पंकज त्रिपाठी निभाएं। इसके लिए उन्होंने भगवान से मन्नत मांगी थी और नॉन वेज फूड खाना भी छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल का दृश्य
- फोटो : Twitter
जाह्नवी कपूर ने बताया कि, 'जब से इस फिल्म की स्क्रिप्ट उनके पास आई थी तभी से वह चाहती थीं कि इस फिल्म में उनके पिता रोल पकंज त्रिपाठी करें। इसके लिए उन्होंने फिल्म की टीम से बात भी की थी। मैं पंकज जी की बड़ी फैन हूं, जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, वैसे ही मैंने टीम से बात की और कहा कि प्लीज क्या मेरे पिता का किरदार पंकज त्रिपाठी जी निभा सकते हैं। वहीं शायद टीम की बात उनसे चल भी रही थी।'
4 of 5
जाह्नवी कपूर
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि, 'पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में मेरे पिता का किरदार निभाएं इसके लिए मैंने मन्नत मांगी और फिर नॉन वेज फूड खाना छोड़ दिया। जब मुझे पता लगा कि पंकज जी ने फिल्म के लिए हां बोल दिया तो मैं बहुत खुश हुई थी।'
विज्ञापन
5 of 5
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' भारतीय वायु सेना की लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। भारतीय वायुसेना की अधिकारी गुंजन सक्सेना 1999 के करगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाली पहली महिला पायलट बनीं थी। जिसका किरदार जाह्नवी कपूर ने निभाया है और पंकज त्रिपाठी ने उनके पिता के रोल में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X