फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: बोनी कपूर ने खुशी पर लुटाया प्यार तो जान्हवी का बन गया मुंह, तस्वीर साझा कर कही दी ये बात

Thu, 11 Nov 2021 04:56 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 11 Nov 2021 04:56 PM IST
सार

वहीं दूसरी तस्वीर में दिख रहा है कि खुशी अपने पापा बोनी को गाल पर किस दे रही हैं और जान्हवी का मुंह बन गया है। इस तस्वीर पर जान्हवी ने कैप्शन देते हुए लिखा- जब आपको उसे ज्यादा भाव देते हैं।

विज्ञापन
Janhvi kapoor share father boney kapoor birthday celebration photo says she gets jealous because of khushi
संजय कपूर, खुशी कपूर, बोनी कपूर, जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता बोनी कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे है। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी दोनों बेटियों ने बधाई दी। अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी बोनी कपूर को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।अभिनेत्री ने दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में बोनी जान्हवी कपूर को गालों पर प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं संजय कपूर और खुशी कपूर कैमरे में पोज कर रहे हैं।



जान्हवी ने साझा की बोनी कपूर की जन्मदिन की तस्वीरें

इस पर जान्हवी ने लिखा- पापा आपको जन्मदिन की बधाई, आप दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दिख रहा है कि खुशी अपने पापा बोनी को गाल पर किस दे रही हैं और जान्हवी का मुंह बन गया है। इस तस्वीर पर जान्हवी ने कैप्शन देते हुए लिखा- जब आपको उसे ज्यादा भाव देते हैं।

Janhvi kapoor share father boney kapoor birthday celebration photo says she gets jealous because of khushi
खुशी कपूर,श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : Instagram

खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर बोनी कपूर और मां श्री देवी की तस्वीर साझा कर पिता को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उन्होंने लिखा- जन्मदिन की बधाई पापा, आपको ढेर सारा प्यार। इस तस्वीर में बोनी और श्रीदेवी कैमरे में रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे है। इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दिलचस्प है कि जब भी कपूर परिवार में कोई खुशी का मौका पड़ता है तो सभी बोनी के साथ श्रीदेवी की तस्वीर जरूर लगाते हैं। इस मौके पर हर किसी को श्रीदेवी की याद आ जाती है।

Janhvi kapoor share father boney kapoor birthday celebration photo says she gets jealous because of khushi
खुशी कपूर, जान्हवी कपूर - फोटो : Instagram

जान्हवी और खुशी अक्सर कई मौकों पर श्रीदेवी को याद करती हैं और उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। उन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार भी लुटाते हैं। बता दें कि जान्हवी ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो 'रूही' और 'गुंजन सक्सेना' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed