बॉलीवुड की दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर को अब किसी परिचय की जरूरत नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में वे लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया में दिलचस्पी न रखने वालीं जान्हवी ने लाल ड्रेस में फोटो अपलोड कर तहलका मचा दिया है।
रेड आउटफिट में जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर ढाया कहर, फोटो देखते रह गए फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर सभी की निगाहें जान्हवी कपूर की पोस्ट की गई नई फोटोज पर टिक गई हैं। उन्होंने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वे बेहद हसीन नजर आ रही हैं। जान्हवी ने साइड स्लिट वाला लॉन्ग रेड गाउड पहना है। हाई हील्स में उनका लुक एकदम ग्लैमरस लग रहा है। ज्वेलरी के नाम पर उन्होंने सिर्फ इयररिंग ही पहनी है।
फोटोज में जान्हवी के मेकअप पर गौर करें तो उन्होंने ड्रेस से मैच करती हुई लाल लिपस्टिक लगा रखी है। आकर्षक मेअकप वाला उनका लुक सादगी के साथ स्टाइलिश लग रहा है। उन्होंने अलग-अलग पोज में तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। हर तस्वीर में उनके चेहरे का एक्सप्रेशन देखने लायक है। अभिनेत्री ने कैप्शन भी काफी आकर्षक दिया है। उन्होंने लिखा ‘बसंत में चेरी’।
बता दें कि जान्हवी कपूर को सोशल मीडिया से ज्यादा लगाव नहीं है। बल्कि वो इसे आज के जमाने के अभिनेताओं-अभिनेत्रियों के लिए एक बड़ी चुनौती के तौर पर देखती हैं। जान्हवी करीना कपूर के साथ एक इंटरव्यू में खुद ये बात स्वीकार कर चुकी हैं कि वे इन मामलों में बहुत आलसी हैं और दिलचस्पी नहीं लेती हैं। वे अपनी ब्रांडिंग के लिए दबाव में आकर कुछ पोस्ट करना नहीं चाहती हैं। सिर्फ तभी एक्टिव होती हैं जब वह खुद होना चाहती हैं।
इसके साथ ही जान्हवी ने यह भी कहा था कि उनकी मां के दौर में सेलेब्स को सोशल मीडिया से बहुत राहत थी। तब ट्रोलिंग और बायकॉट जैसी चीजों से बचा जा सकता था। हालांकि, जान्हवी के फैंस उन्हें खूब चाहते हैं और उनकी हर तस्वीर पर प्यार लुटाते हैं। इसी तरह अपलोड की गई ताजा तस्वीरों पर भी फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी राजकुमार राव के साथ ‘रूही’ को लेकर सुर्खियों में हैं।