फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जावेद अख्तर मानहानि केस: कंगना रणौत पहुंचीं दिंडोशी कोर्ट, जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 16 Mar 2021 09:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 16 Mar 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut moves court challenging Javed Akhtar defamation case against her
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI

कंगना रणौत ने जावेद अख्तर मानहानि केस को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कंगना अपने खिलाफ किए गए मानहानि केस को लेकर मुंबई के दिंडोशी सेशन कोर्ट पहुंची हैं। जावेद अख्तर ने कंगना के इंटरव्यू को लेकर अंधेरी स्थित मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत की थी। मामले की सुनवाई तीन अप्रैल तक स्थगित कर दी गई है।

Kangana Ranaut moves court challenging Javed Akhtar defamation case against her
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : twitter@KanganaTeam, @Javedakhtarjadu

कंगना ने मजिस्ट्रेट के उस फैसले को लेकर आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दायर की है जिसके तहत उन्हें अदालत में तलब किया गया था। साथ ही उन्होंने अपने खिलाफ जारी जमानती वारंट जारी करने की कार्रवाई को भी चुनौती दी है।

Kangana Ranaut moves court challenging Javed Akhtar defamation case against her
जावेद अख्तर, कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कंगना ने स्टे ऑर्डर की मांग की
कंगना रणौत ने अपनी याचिका में जमानती वारंट रद्द करने के लिए कहा है। उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए कार्यवाही करने की मांग की। साथ ही सभी कार्यवाही को स्थगित करने का आदेश भी मांगा है। अभिनेत्री ने याचिका में कहा कि एक फरवरी 2021 को उनके खिलाफ समन पर रोक लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut moves court challenging Javed Akhtar defamation case against her
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

क्या है पूरा मामला
बता दें कि अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने एक मार्च को कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। इससे पहले वह अदालत में पेश नहीं हुई थीं। मजिस्ट्रेट आर आर खन्हड ने फरवरी में उन्हें समन जारी किया था। जब कंगना अदालत में पेश नहीं हुईं तो अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया और मामले में सुनवाई के लिए 26 मार्च की तारीख मुकर्रर की। मजिस्ट्रेट ने कहा कि कंगना को समन को चुनौती देने के लिए किसी ऊंची अदालत में जाने की स्वतंत्रता है लेकिन वह इस अदालत में पेश होने से नहीं बच सकतीं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut moves court challenging Javed Akhtar defamation case against her
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
इससे पहले पुलिस ने जावेद अख्तर की शिकायत पर एक रिपोर्ट जमा की थी जिसमें कहा गया था कि कंगना रणौत के खिलाफ प्रथमदृष्टया मानहानि का अपराध बनता है। अख्तर ने अभिनेत्री कंगना रणौत पर उनके बारे में झूठे बयान देने और उनकी साख को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। कंगना ने पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में एक ‘गुट’ होने की बात कही थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed