{"_id":"5b70fe1042c7925e220bd8dc","slug":"janhvi-kapoor-speaks-about-the-magical-advice-of-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में आने से पहले जाह्नवी कपूर को श्रीदेवी ने दी थी ये खास सलाह, अब किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में आने से पहले जाह्नवी कपूर को श्रीदेवी ने दी थी ये खास सलाह, अब किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
sridevi
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज बर्थ एनिवर्सरी हैं। अगर वह हमारे बीच होती तो अपना 55वां जनमदिन मनाती। श्रीदेवी अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी के हिंदी सिनेमाजगत में डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। श्रीदेवी का उनकी दोनों ही बेटियों से काफी लगाव था साथ ही वह उनकी काफी परवाह भी करती थीं। कई बार अवॉर्ड फंक्शन और पार्टी में श्रीदेवी को अपनी बेटियों के साथ ही देखा गया। श्रीदेवी भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी बेटी जाह्नवी आज भी अपनी मां की दी गई सलाह पर चल रही हैं।
Sridevi
जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म 'धड़क' रिलीज हो गई है। इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला। इस बीच न्यूज डेली से बात करते हुए जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी की उस सलाह के बारे में बताया जो उन्होंने जाह्नवी को फिल्मों में काम करने को लेकर दी थी। जाह्नवी कपूर के कहा - 'मां हमेशा कहती थीं कि जो भी काम मिला हो उसमें अपना प्रभाव जरूर छोड़ो।'
sridevi
- फोटो : instagram
जाह्नवी ने कहा- 'मां कहती थी कि अगर आपने अपने किरदार से लोगों के दिलों पर कब्जा जमा लिया तो उससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। कोई भी किरदार क्यों न मिला हो आपको बस उस किरदार के जरिए ऐसा जादू बिखेरना है कि लोग उसे हमेशा याद रखे। उम्मीद करती हूं मैं एक दिन ऐसे मुकाम पर जरूर पहुंच जाऊंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Jhanvi Kapoor and Ishaan
जाह्नवी कपूर हाल ही में 'वोग ब्यूटी अवॉर्ड' 2018 में 'फ्रेश फेस ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला है। 'धड़क' के बाद जाह्नवी 'तख्त' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का ऐलान हाल ही में करण जौहर ने सोशल मीडिया पर किया था। 'तख्त' एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी जिसमें जाह्नवी के अलावा कई बड़े दिग्गज एक्टर्स होंगे। 'तख्त' में जाह्नवी के अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर होंगे।
विज्ञापन
Jhanvi Kapoor
जानकारी के मुताबिक फिल्म में जाह्नवी और विकी कौशल पति-पत्नी के किरदार में होंगे। विकी, जाह्नवी से 9 साल बड़े हैं। दूसरी ही फिल्म में जाह्नवी का 9 साल बड़े एक्टर के साथ रोमांस करना काफी दिलचस्प होगा। 'तख्त' फिल्म मुगल शासन के दौर की होगी जिसमें तख्त से प्यार और उसे हासिल करने की रंजिश दिखाई जाएगी। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।