{"_id":"5d0b3d608ebc3e255a798212","slug":"janhvi-kapoor-traditional-and-gym-avtaar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान्हवी कपूर का एयरपोर्ट पर फिर दिखा देसी अंदाज, जिम के बाहर भी कुछ ऐसे आईं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जान्हवी कपूर का एयरपोर्ट पर फिर दिखा देसी अंदाज, जिम के बाहर भी कुछ ऐसे आईं नजर
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ ही दिन पहले फिल्मी जगत की नई अदाकारा जान्हवी कपूर मुंबई एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश में शूटिंग करने के लिए रवाना हुई थी। पर बीते बुधवार के दिन इन्हें फिर मायानगरी के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पिछली बार की तरह इस बार भी धड़क स्टार जान्हवी कपूर यहां ट्रेडीशनल अटायर में नज़र आईं। पिंक सलवार व दुपट्टे के साथ यहां जान्हवी नीले रंग का फ्लॉरल कुर्ता पहने नज़र आईं।
2 of 4
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
उत्तर प्रदेश में जान्हवी अपनी नई फिल्म की शूटिंग करने पहुंची थी। जहां वह पहले भी फिल्म गुंजन सक्सेना की बोयपिक पर कुछ वक्त शूटिंग कर चुकी हैं। वहां से जान्हवी मायानगरी में हुए एक खास अवॉर्ड फंक्शन के लिए आईं थी। इस अवॉर्ड फंक्शन में जान्हवी को राइजिंग स्टार ऑफ द इयर अवॉर्ड से नवाज़ा गाया है।
3 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बीती रात को हुए इस अवॉर्ड फंक्शन को अटेंड करने के बाद जान्हवी एक बार फिर सुबह सुबह जिम पहुंच गईं। फिटनेस का सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली जान्हवी आखिर जिम डे कैसे स्किप कर दें। जान्हवी यहां अपने जिम अटायर में हैं। नीले रंग की टी शर्ट व वहीं लाल रंग के शॉर्ट्स और तैयार हो गईं जान्हवी जिम के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
janhvi kapoor
- फोटो : social media
कुछ ही वक्त में जान्हवी एक बार फिर वापस जाकर अपनी नई फिल्म पर काम शुरू करेंगी। यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है, जिसका नाम है रूही अफज़ा। फिल्म में जन्हवी के साथ इस बार राजकुमार राव और वरुण शर्मा नज़र आएंगे। वहीं जान्हवी भी इस फिल्म में डबल रोल में होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।