आलिया भट्ट पिछले दिनों तबीयत खराब होने की वजह से अचानक शूटिंग बीच में छोड़ मुंबई वापस आ गई थीं। उनके साथ रणबीर कपूर भी थे। फिल्म के कुछ सीन शूट होने बाकी थे। ऐसे में अब जब आलिया ठीक हो गई हैं तो वो दोबारा काम में जुट गई हैं।
एक जैसे कपड़ों में स्पॉट हुए रणबीर और आलिया, तबीयत ठीक होने पर फिर से काम में जुटीं एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया और रणवीर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। खास बात ये है कि इस दौरान दोनों ने मैचिंग कलर के कपड़े पहने थे। आलिया और रणबीर दोनों ने व्हाइट कलर को चुना। आलिया ने लैपटॉप ले रखा था तो वहीं कुछ तस्वीरों में रणबीर फोन में बिजी दिखे।
View this post on Instagram
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को शूटिंग के दौरान अचानक आलिया के पेट में दर्द होने लगा था। आलिया शूटिंग जारी रखना चाहती थीं लेकिन फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने पैकअप करने का फैसला कर लिया। इस दौरान एक गाना शूट होना था।
करण की पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रही हैं जिसके बाद वो ब्रह्मास्त्र पर काफी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने फिल्म में कुछ नए सीन डालने को कहा है और इसे उत्तर भारत से जोड़ने के लिए इसकी पटकथा में फेरबदल भी किया है। ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी हो चुकी थी और इसका पोस्ट प्रोडक्शन भी जारी था। इससे पहले फिल्म के कलाकारों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने प्रयागराज में हुए कुंभ में फिल्म का लोगो भी जारी किया।