{"_id":"5d52874c8ebc3e6caf0cf869","slug":"janhvi-kapoor-visits-tirupati-temple-on-her-mom-sridevi-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की जयंती पर तिरुपति मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर, तस्वीरों में दिखा दक्षिण भारतीय अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की जयंती पर तिरुपति मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर, तस्वीरों में दिखा दक्षिण भारतीय अंदाज
आज दिवंगत अभिनेत्री की श्रीदेवी की जयंती है। श्रीदेवी की जयंती के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी बेटी जान्हवी कपूर आज तिरुपति मंदिर पहुंची हैं। जाह्नवी ने दौरान दक्षिण भारतीय अंदाज में नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने ग्रीन और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी।
जाह्नवी कपूर यहां अपनी दोस्त के साथ पहुंची थीं। इस दौरान वह मन्दिर में पूजा-अर्चना करती हुई भी दिखाई दी। जाह्नवी की इस फोटो को देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें श्रीदेवी दक्षिण भारतीय परिवार से आती थी। इसलिए जान्हवी अक्सर तिरुपति मंदिर जाती हैं।
इससे पहले जाह्नवी ने श्रीदेवी के जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर कर उन्हें कुछ यूं याद किया। जाह्नवी ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मां, आई लव यू।' जाह्नवी के लिए आज का दिन बेहद इमोशनल है। यह उनके पोस्ट से भी जाहिर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
जाह्नवी के अलावा बोनी कपूर ने भी पत्नी श्रीदेवी को उनके जन्मदिन पर याद किया। बोनी कपूर ने श्रीदेवी की फोटो ट्वीट कर लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो जान। जिंदगी के हर मिनट पर मैं तुम्हें याद करता हूं। हमें रास्ता दिखाती रहना। तुम हमारी याद में हमेशा साथ रहोगी'।
विज्ञापन
5 of 5
बोनी और खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, श्रीदेवी का फरवरी 2018 में दुबई के एक होटेल में निधन हो गया था। वह अपने भांजे की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई थीं। उनकी मौत की खबर से उनके फैंस हैरान रह गए थे। जाह्नवी और बोनी कपूर कई इंटरव्यू में यह बात जाहिर कर चुके हैं कि वह अब तक श्रीदेवी को खोने के सदमे से उबर नहीं पाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।