{"_id":"5c9dd505bdec221424307423","slug":"janhvi-kapoor-will-play-double-role-in-rooh-afza-like-her-mom-sridevi-who-play-role-in-chaalbaaz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'धड़क' के बाद जाह्नवी ने हिट होने के लिए श्रीदेवी की राह चुनी, उठाया ये कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धड़क' के बाद जाह्नवी ने हिट होने के लिए श्रीदेवी की राह चुनी, उठाया ये कदम
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 29 Mar 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर अदाकारा श्रीदेवी के करियर की बेहतरीन फिल्मों में उनकी फिल्म 'चालबाज' का नाम हमेशा सबसे ऊपर आता है। फिल्म 'सीता और गीता' की रीमेक के तौर पर बनी 'चालबाज' में श्रीदेवी ने डबल रोल से करोड़ों दिल जीते थे। अब बारी उनकी बेटी जाह्नवी कपूर की है। निर्माता दिनेश विजन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूह-अफ्जा' में जाह्नवी डबल रोल करती नजर आएंगी।
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : file photo
पिछले साल 'स्त्री' और इस साल 'लुकाछुपी' जैसी सुपर हिट फिल्में बनाने वाले दिनेश विजन ने अपनी अगली फिल्म 'रूह-अफ्जा' का ऐलान इसी साल की शुरुआत में किया था। राजकुमार राव फिल्म के हीरो हैं और इसमें वह 'स्त्री' का ही अपना किरदार आगे बढ़ाते नजर आएंगे। हार्दिक लांबा निर्देशित इस फिल्म में फुकरे फेम वरुण शर्मा का भी खास किरदार बताया जा रहा है।
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : file photo
फिल्म 'रूह-अफ्जा' में जाह्नवी के किरदारों के नाम रूही और अफसाना है और इन दोनों किरदारों के चलते ही राजकुमार राव का किरदार हर दिन नई परेशानी में पड़ता है। फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी और दिनेश विजन के मुताबिक इस फिल्म को वह अगले साल 20 मार्च को रिलीज करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rajkumar rao
- फोटो : file photo
खास बात यह है कि राजकुमार की ये दूसरी और 'धड़क' के बाद जाह्नवी की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म के अलावा राजकुमार राव दिनेश विजन के साथ 'मेड इन चाइना' में भी काम कर रहे हैं, इस फिल्म में राजकुमार राव के मौनी रॉय अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
5 of 5
stree
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो 'रुह-अफजा' की कहानी एक सिंगर भूत की है। यह भूत शादी की रात को दूल्हे को सुला देता है ताकि दुल्हन को अपने वश में कर सके। इसलिए इस गांव में जब कभी किसी की शादी होती है तो इलाके की सभी औरतें पहली रात को दुल्हा-दुल्हन के साथ ही रहती हैं ताकि भूत दुल्हे को सुला ना पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।