कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में दिख रहा है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद रविवार (22 मार्च) को जनता कर्फ्यू का एलान किया गया। जिसके चलते सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक घर में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। आम लोगों के साथ ही साथ सितारे भी घर में रहकर ही अपना वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में हम आपको दिखाते हैं कि सितारे अपने खाली वक्त में क्या कर रहे हैं। वहीं सितारों के इन शौक को आप भी कॉपी कर सकते हैं।
जनता कर्फ्यू: घर पर हो रहे हैं बोर, आप भी अपना सकते हैं बॉलीवुड सितारों के ये शौक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना कैफ:
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ अपने खाली वक्त में गिटार सीख रही हैं। इंस्टाग्राम पर कटरीना ने अपना एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वो गिटार बजाते हुए गाना गा रही हैं। वहीं कटरीना पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि उम्मीद है कि जल्दी ही मैं सीख जाऊंगी। वैसे कटरीना की तरह ही आप भी इन दिनों घर पर इंटरनेट की मदद से गिटार बजाना सीख सकते हैं।
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
सलमान खान:
सलमान खान अपने खाली वक्त को पेटिंग करके बिता रहे हैं। वैसे ये बात तो सभी जानते हैं कि सलमान खान को पेंटिग्स बनाने का शौक है। वहीं सलमान खान कई बार अपने दोस्तों को गिफ्ट में पेंटिंग भी दे चुके हैं। वैसे सलमान खान की तरह आप भी चाहें तो पेंटिंग करके वक्त बिता सकते हैं।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
मलाइका अरोड़ा:
फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा भी अपना खाली वक्त कुछ अलग अंदाज में बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा कुकिंग करते नजर आ रही हैं। वैसे अगर आपको भी खाना बनाना पसंद है तो आप भी मलाइका की तरह इस बार कुछ नया नया बनाने का एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
जैकलीन फर्नांडीज:
जैकलीन फर्नांडीज वैसे तो अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन खाली वक्त के दौरान इस बार जैकलीन पियानो बजाती नजर आ रही हैं। ऐसे में जैकलीन से इंस्पायर होकर आप भी कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा सकते हैं।
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on