फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: ताली-थाली और शंख बजता देख भावुक हुईं सपना चौधरी, लिखा- 'बुरे समय में भी..'

Sun, 22 Mar 2020 08:44 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 22 Mar 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
janta curfew Pm Narendra modi intiative of Taali and Thali by Sapna Choudhary coronavirus covid 19
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार रविवार (22 मार्च) को देश में जनता कर्फ्यू का लोग पालन कर रहे हैं। इस बीच ठीक 5 बजे देशवासियों ने कोरोना वायरस से लड़ाई में जुटे योद्धाओं को सलाम करने के लिए ताली, थाली और शंख बजाया। ऐसे में हरियाणी डांसर और सिंगर सपना चौधरी भावुक हो गईं और रो पड़ीं।

janta curfew Pm Narendra modi intiative of Taali and Thali by Sapna Choudhary coronavirus covid 19
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल आम लोगों के साथ ही साथ सिनेमा के सितारों ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे योद्धाओं को सलामी देते हुए शाम पांच बजे ताली, थाली और शंख बजाना शुरू किया। देशवासियों में उत्साह कुछ ऐसा था कि शाम पांच बजने से पहले ही लोगों ने ताली, थाली और शंख बजाना शुरू कर दिया। ऐसे में सपना चौधरी भावुक हो गईं।

janta curfew Pm Narendra modi intiative of Taali and Thali by Sapna Choudhary coronavirus covid 19
sapna chaudhary - फोटो : instagram

सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो की शुरुआत में ही सपना चौधरी भावुक नजर आ रही हैं। वहीं वो अपने आंसू पोछते भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में सपना ने लिखा, 'बुरे समय में भी, कुछ अच्छाई होती है। गर्व है हमें एकता और अखंडता पर।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बूरे समय में भी कुछ अच्छाई होती है 🇮🇳 गर्व है हमें एकता और अखंडता पर #emotionalmoments #indian #proudtobeindian🇮🇳 #besafe #strongertogether #gocarona

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

विज्ञापन
विज्ञापन
janta curfew Pm Narendra modi intiative of Taali and Thali by Sapna Choudhary coronavirus covid 19
sapna chaudhary - फोटो : instagram

सपना चौधरी के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर करीब दो घंटे में ही वीडियो को करीब 60 हजार बार देखा जा चुका है। वीडियो में सपना नीले रंग के टॉप में नजर आ रही हैं। वीडियो पर न सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
janta curfew Pm Narendra modi intiative of Taali and Thali by Sapna Choudhary coronavirus covid 19
sapna chaudhary - फोटो : instagram

बात सपना चौधरी के करियर की करें तो सपना चौधरी एक दमदार हरियाणी सिंगर और डांसर हैं। सपना चौधरी, सलमान खान द्वारा होस्टिड शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस के बाद सपना की किस्मत बदल गई। सपना चौधरी कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।


Coronavirus:बच्चन परिवार ने ऐसे किया योद्धाओं को सलाम, अमिताभ बोले- 'हम जीत गए'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed