फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR: जापान में भी फैंस पर चढ़ा आरआरआर का खुमार, मां ने सात साल के बेटे को फिल्म समझाने के लिए बनाई कॉमिक बुक

Tue, 28 Mar 2023 12:13 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 28 Mar 2023 12:13 PM IST
विज्ञापन
Japanese Mom Creates RRR flip Book to help 7 year old son understand the film
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

पूरी दुनिया में भारत का सीना गर्व से चौड़ा करने वाली फिल्म आरआरआर का जलवा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में इतिहास रचा। राम चरण और जूनियर एनटीआर के इस गाने को बेस्ट सॉन्ग मोशन पिक्चर का खिताब मिला। फैंस के सिर से आरआरआर का खुमार उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक जापानी मां में तो अपने बेटे के लिए आरआरआर की पूरी कॉमिक बुक ही बना डाली।

Japanese Mom Creates RRR flip Book to help 7 year old son understand the film
आरआरआर कॉमिक बुक - फोटो : सोशल मीडिया

इस कॉमिक बुक का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सात साल के बेटे को समझने में आसानी हो इसलिए मां ने उसके लिए एक सचित्र कहानी की किताब बनाई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही मां किताब के पन्ने पलटती है तो उसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर के सचित्र पात्र दिखाई देते हैं।

Japanese Mom Creates RRR flip Book to help 7 year old son understand the film
आरआरआर कॉमिक बुक - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है जैसे ही महिला पन्नों को पलटती है, इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर के खूबसूरती से सचित्र पात्रों की झलक मिलती है। इसका वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि जापानी मां ने आरआरआर मूवी के लिए कॉमिक बुक बनाई। उसने यह सोचकर ऐसा किया कि उसके सात साल के बेटे को उपशीर्षक के साथ तीन घंटे की फिल्म देखने में परेशानी होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ROAR OF RRR (@ssrrrmovie)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Japanese Mom Creates RRR flip Book to help 7 year old son understand the film
फिल्म 'आरआरआर' - फोटो : social media

जापान में आरआरआर को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है, यहां इसकी धमाकेदार कमाई जारी है। आरआरआर को जापान के 44 शहरों में रिलीज किया गया। यहां इस फिल्म को 209 स्क्रीन्स मिली हैं। इसके अलावा 31 आई मैक्स स्क्रीन पर भी इस फिल्म को दिखाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 'गैसलाइट' के सेट पर सारा को हुआ भूत-प्रेत होने का एहसास, वांकानेर महल में सुनीं अजीब आवाजें

विज्ञापन
Japanese Mom Creates RRR flip Book to help 7 year old son understand the film
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की। आरआरआर को 25 मार्च साल 2022 में रिलीज किया गया था। रामचरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म लोगों काफी पसंद आई। जिसका खुमार आज भी लोगों के दिलों से नहीं उतर रहा। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर जापानी फैंस फिल्म के किरदारों का जापानी लुक शेयर कर रहे हैं। इन पोस्ट में एनेमे स्टाइल में राम चरण और जूनियर एनटीआर के पोस्टर्स नजर आ रहे हैं। इस तरह की कई तस्वीरें और एनेमे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed