{"_id":"6422883d11dca756b70d227d","slug":"sara-ali-khan-reveal-that-she-experienced-paranormal-activities-on-the-sets-of-gaslight-2023-03-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sara Ali Khan: 'गैसलाइट' के सेट पर सारा को हुआ भूत-प्रेत होने का एहसास, वांकानेर महल में सुनीं अजीब आवाजें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sara Ali Khan: 'गैसलाइट' के सेट पर सारा को हुआ भूत-प्रेत होने का एहसास, वांकानेर महल में सुनीं अजीब आवाजें
बॉलीवुड में हर तरीके की फिल्में दिखाई जाती है, रोमांटिक, एक्शन, कॉमेडी और हॉरर। हर किसी का फिल्म देखने का अपना जॉनर होता है। इनमें से कुछ फिल्में असल जिंदगी पर आधारित होती हैं तो वहीं कुछ की कहानी काल्पनिक होती हैं। कुछ फिल्में फैंटसीज पर भी आधारित होती हैं, कई लोगों को हॉरर फिल्में भी खूब पसंद आती हैं। फिल्मों और टीवी में हॉरर का सामना होना तो आम बात है, लेकिन अगर को असल जिंदगी में भूतों का सामना करना पड़े तो कोई भी शख्स डर से कांप सकता है या परेशान हो सकता है। फिल्म गैसलाइट के सेट पर भी कुछ ऐसा ही हुआ है। यह बात हम नहीं कर रहे, बल्कि सारा अली खान ने खुद इस बात का खुलासा चित्रांगदा सिंह से किया।
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान इन दिनों नई पीढ़ी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह बहुत जल्द चित्रांगदा सिंह के साथ फिल्म गैसलाइट में नजर आने वाली हैं। हाल ही में चित्रांगदा सिंह ने इस बात का खुलासा किया है कि सारा अली खान को फिल्म के सेट पर एक परेशान करने वाले अनुभव का एहसास हुआ था।
चित्रांगदा ने बताया कि जब फिल्म के सभी लोग और क्रूमेंबर वांकानेर महल में शूटिंग के मजे ले रहे थे, तभी वक्त महल में कुछ गड़बड़ थी। दरअसल शूटिंग सेट से सारा का होटल दूरी पर था, इसलिए उन्होंने होटल से महल तक आने वाला समय बचाने के लिए महल में ही रहने का फैसला किया, उस दौरान उनको जो भी अनुभव हुए उसे भूल पाना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चित्रांगदा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इस घटना के बारे में चित्रांगदा सिंह ने बताया कि सारा ने महल में आवाजें सुनीं। जब वह बाथरूम गईं तो उनको लगा कि कोई हवा के झोंके की तरह गुजर रहा है। इस घटना के बाद सारा केवल एक रात वहां रुकीं और पता चल गया कि वह महल थोड़ा प्रेतबाधित था। इस वजह से वह फिर महल में लौट आईं। उन्होंने कहा हमें नहीं पता था कि वह पैरानॉर्मल था या नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
गैसलाइट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गैसलाइट फिल्म की बात करें तो इसमें सारा अली के अलावा चित्रांगदा सिंह, विक्रांत मैसी, अक्षय ओबेरॉय और राहुल देव हैं। यह फिल्म पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित है और 31 मार्च 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।