कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों को लेकर बॉलीवुड हस्तियां बंटी हुई नजर आ रही हैं। कोई इस आंदोलन का समर्थन कर रहा है तो कोई इसके पक्ष में नहीं है। अभिनेत्री कंगना रणौत लगातार इस आंदोलन को लेकर ट्वीट कर रही हैं। हाल ही में पंजाबी गायक जसबीर जस्सी कंगना से ट्विटर पर भिड़ गए।
किसान आंदोलन पर कंगना रणौत से भिड़े जसबीर जस्सी, बोले- चापलूसी और बेशर्मी की भी कोई हद होती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कंगना रणौत ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मोदी जी कितना समझाएंगे, कितनी बार समझाएंगे? शाहीन बाग में खून की नदियां बहाने वाले भी खूब समझते थे कि उनकी नागरिकता कोई नहीं छीन रहा, लेकिन फिर भी उन्होंने दंगे किए, देश में आतंक फैलाया और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब पुरस्कार भी जीते, इस देश को जरूरत है धर्म और नैतिक मूल्यों की।'
कंगना के इस ट्वीट पर जसबीर जस्सी ने जवाब देते हुए लिखा, 'कंगना जी ये कौन सा रेवोलुशन है जो किसानों को समझ नहीं आ रहा, सिर्फ आपको और सरकारी ट्वीटर ट्रॉल्स को समझ आ रहा है? मैंने पूरा बिल पढा है उसमें रेवोलुशन किसानों के लिए नहीं प्राइवेट प्लेयर्स और उद्योगपतियों के लिए है। किसान अपना अच्छा बुरा सोच सकता है, आप उनके लिए मत सोचो।'
जसबीर के इस ट्वीट पर कंगना ने लिखा, 'मैं भी एक किसान परिवार से हूं, आपने कौन सा बिल पढ़ा है? अगर बिल पढ़ा होता तो साफ दिखता की जिन किसानों को नई सुविधाएं नहीं चाहिए वो पुराने तरीके से लेन देन कर सकते हैं। नया बिल पिछली संरचना का विकल्प भी प्रदान करता है अगर कुछ इसके साथ सहज हों तो वे चुन सकते हैं।'
इस पर जसबीर ने कंगना को जवाब देते हुए लिखा, 'मुम्बई नगर निगम ने एक चबूतरा तोड़ा था तो दुनिया सिर पर उठाए घूमती थीं। किसान की मां जमीन दांव पर लगी है और बात करती हैं समझाने की। किसान के हक नहीं बोल सकती तो उसके खिलाफ तो मत बोलो। चापलूसी और बेशर्मी की भी कोई हद होती है।'
मुम्बई नगर निगम ने एक चबूतरा तोड़ा था तो दुनिया सिर पे उठाये घूमती थी। किसान की माँ ज़मीन दांव पर लगी है और बात करती है समझाने की। किसान के हक़ नहीं बोल सकती तो उसके ख़िलाफ़ तो मत बोलो @KanganaTeam ।
चापलूसी और बेशर्मी की भी कोई हद होती है। #FarmersAbovePolitics #Farmers https://t.co/QJRTBK28cH