आमिर, शंकर और फरहान ने गाया गाना
शंकर महादेवन ने नीला कुर्ता और मैचिंग ट्राउजर पहना हुआ था, आमिर ने नीला कुर्ता और काली पैंट पहनी हुई थी और फरहान ने प्रिंटेड बेज कुर्ता और पैंट पहना हुआ था। वहां मौजूद लोगों को इस परफॉर्मेंस का आनंद लेते देखा गया है। शंकर वहां लोगों से भी रिक्वेस्ट करते नजर आ रहे हैं कि वह लोग भी उनके साथ मिलकर गाएं और माहौल को और खुशनुमा बनाएं।
लोगों को पसंद आया वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद ज्यादातर लोगों को यह बात पसंद आई कि आमिर ने भी गाना गाया। हालांकि, कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की क्योंकि सैफ अली खान पर हाल ही में हमला हुआ था और वे अभी भी मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि अभिनेता भी दिल चाहता है का भी हिस्सा थे।
लोगों की मिली ऐसी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा, 'वाह, आमिर भी अच्छा गाना गा रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'तीनों से मिलकर माहौल को काफी अच्छा बना दिया।' एक और यूजर ने लिखा, 'सैफ की यह हालत है और आप सभी लोग यह गाना गा रहे हैं।'
इस सितारों से सजी थी फिल्म
दिल चाहता है फरहान अख्तर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी और अब इसे एक कल्ट का दर्जा मिल गया है। आमिर खान भी इस फिल्म का हिस्सा थे। इस फिल्म में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और डिंपल कपाड़िया भी थे, और शंकर-एहसान-लॉय ने संगीत दिया था।