{"_id":"5e0ce7d88ebc3e696a2e9fbe","slug":"javed-akhtar-attack-on-modi-government-on-caa-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- देश को 'हिंदू पाकिस्तान' बनाने की कोशिश...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मोदी सरकार पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- देश को 'हिंदू पाकिस्तान' बनाने की कोशिश...
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
javed akhtar
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गीतकार जावेद अख्तर हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। बीते दिनों उन्होंने नागरिकता कानून को लेकर सरकार की आलोचना की थी। अब एक बार फिर जावेद अख्तर ने निशाना साधते हुए कहा है कि ये सरकार देश को हिंदू पाकिस्तान बनाने का प्रयास कर रही है।
2 of 4
javed akhtar
प्रसिद्ध रंगकर्मी सफदर हाशमी के 31वें शहादत दिवस पर जावेद अख्तर ने कहा कि लोगों धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है। गर्व से कहो हम हिंदू हैं का नारा लगवाया जा रहा है, लेकिन इससे समस्याओं का समाधान नहीं होता। शरणार्थी की कोई जात या धर्म नहीं होता। इसलिए देश में ऐसा कानून होना चाहिए जिसमें धार्मिक भेदभाव ना हो।
3 of 4
Javed Akhtar
- फोटो : amar ujala
जावेद अख्तर ने कहा कि आप आम हिन्दुस्तानी से कैसे पूछोगो कि वह हिन्दुस्तानी है। आदिवासी, दलित और गरीब के पास यदि प्रमाण नहीं है तो सरकार उन्हें कहां भगा देगी। इन लोगों ने सरकार को वोट दिया है। वोट लेते समय पूछते उनके वोटर की नागरिकता है कि नहीं। नागरिकता कानून के दायरे में लाकर सरकार कितने लोगों को बाहर निकालेगी। क्या सरकार के पास 10-12 करोड़ की आबादी को डिटेंशन सेंटर में रखने की जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
javed akhtar
- फोटो : social media
बीते दिनों इतिहासकार रामचंद्र गुहा की गिफ्तारी पर जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा था, 'मैं महान बुद्धिजीवी माननीय रामचंद्र गुहा की गिरफ्तारी का विरोध करता हूं। यह महान भारत देश संकीर्ण राजनीतिक विचारों से ऊपर है। कुछ लोग सहमत नहीं हो सकते लेकिन उनकी आवाज को खामोश करने की कोशिश राष्ट्रीय शर्म है। हम कहां जा रहे हैं?'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।