{"_id":"600341126b0def5c7759e0c6","slug":"javed-akhtar-birthday-special-know-about-his-love-story-with-shabana-azmi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Javed Akhtar Birthday: 10 साल छोटी शबाना आजमी पर आया था जावेद अख्तर का दिल, इस तरह हुई थी पहली मुलाकात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Javed Akhtar Birthday: 10 साल छोटी शबाना आजमी पर आया था जावेद अख्तर का दिल, इस तरह हुई थी पहली मुलाकात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Javed Akhtar And Shabana Azmi
- फोटो : Twitter
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को हुआ था। इस साल जावेद अख्तर अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। जावेद अख्तर का जन्म ग्वालियर में हुआ था। उनके पिता मशहूर शायर जान निसार अख्तर थे और उनकी मां सफिया अख्तर थी। जावेद अख्तर अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं। वो अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं। जावेद के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनकी शबाना आजमी के साथ उनकी लव स्टोरी और पहली मुलाकात के बारे में...
Trending Videos
2 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : ट्विटर
जावेद अख्तर ने बॉलीवुड अदाकारा शबाना आजमी से दूसरी शादी की है। जावेद अख्तर और शबाना आजमी की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। जावेद अख्तर की शबाना से मुलाकात उनके ही पिता के घर पर हुई थी। जावेद अक्सर कैफी आजमी से कविताओं के लिए मिलने जाया करते थे। इस तरह धीरे-धीरे दोनों ने एक दूसरे से बात करना शुरू किया। ये बात कब प्यार में बदल गई किसी को पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Shabana Azmi and Javed Akhtar
- फोटो : twitter
शबाना की मां कैफी आजमी बिल्कुल नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी की शादी किसी शादीशुदा शख्स से हो। लेकिन शबाना जावेद के प्यार में पड़ चुकी थीं, उन्होंने अपनी मां और पिता से मिन्नतें की थीं। जिसके बाद 1978 में जावेद ने अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी से तलाक ले लिया। इधर हनी को जैसे ही ये एहसास हुआ कि उनका पति अब उनसे प्यार नहीं करता, उन्होंने जावेद को शबाना के पास जाने के लिए कह दिया।
4 of 5
javed akhtar
- फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते पर बात करते हुए हनी ईरानी ने कहा था कि एक बार ताश खेलते हुए जावेद हार रहे थे। मैंने जावेद से कहा था लाओ मैं तुम्हारे लिए कार्ड निकालती हूं। तब जावेद ने कहा अगर पत्ता अच्छा निकला तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। इसके बाद 27 की उम्र में जावेद अख्तर ने अपने से हनी ईरानी से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
5 of 5
javed akhtar
हनी से तलाक लेने के बाद जावेद और शबाना ने अपने छह साल लंबे रिश्ते को नाम दिया और 1984 में मुस्लिम रीति-रिवाज से दोनों ने निकाह कर दिया। हालांकि इस शादी से शबाना को कोई बच्चा नहीं है। बता दें कि जावेद अख्तर को 1999 में पद्मश्री, 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा जावेद अख्तर 8 बार फिल्म फेयर अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।