फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुसीबत: जावेद अख्तर ने कंगना पर लगाया तथ्य छिपाने का आरोप, पासपोर्ट रिन्यू का मामला

Sat, 03 Jul 2021 08:37 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Jul 2021 08:37 AM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar Moves HC Alleging Misleading Statement By Kangana Ranaut For Passport Renewal
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की 'पंगा' गर्ल कंगना रणौत फिल्मों के अलावा और भी दूसरे मुद्दों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से वो कानूनी मामलों को लेकर भी सुर्खियों में थीं। इनमें से एक मामला उनके पासपोर्ट रीन्यूअल का था जिसके चलते कंगना कोर्ट पहुंची थी। दरअसल कंगना पर नफरत भरे ट्वीट और देशद्रोह के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी जिसके चलते पासपोर्ट विभाग ने उनके पासपोर्ट को रीन्यू करने से इनकार कर दिया था। लेकिन पिछले दिनों ही कंगना का पासपोर्ट रीन्यू कर दिया गया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। लेकिन अब लग रहा है कि कंगना की मुश्किलें फिर से बढ़ने वाली है। दरअसल, मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने कोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका में जावेद अख्तर ने कंगना रणौत पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कोर्ट को गुमराह किया है।



क्या है मामला
दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद कंगना ने टीवी पर इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर को लेकर गलत टिप्पणी की थी। जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ नवंबर 2020 में मानहानि का केस दर्ज किया था। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने 1 मार्च को कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था, वहीं 25 मार्च को कंगना को बेल मिल गई थी, लेकिन ये केस अभी भी पेंडिंग है।

Javed Akhtar Moves HC Alleging Misleading Statement By Kangana Ranaut For Passport Renewal
जावेद अख्तर, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

जून 28 को कंगना रणौत के पासपोर्ट रिन्यू की सुनवाई के दौरान पासपोर्ट अथॉरिटी ने कहा था कि अगर अभिनेत्री ये बता दें कि उनके खिलाफ कोई क्रिमिनल केस पेंडिंग नहीं है तो उनका पोसपोर्ट जल्द ही रिन्यू हो जाएगा। इस पर एक्ट्रेस के वकील ने कहा था कि उनके खिलाफ कोई क्रिमिनल कार्यवाही पेंडिंग नहीं है। अब जावेद अख्तर का कहना है कि कंगना ने छिपाया है कि उनके खिलाफ कोई केस पेंडिंग नहीं है। 

Javed Akhtar Moves HC Alleging Misleading Statement By Kangana Ranaut For Passport Renewal
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

जावेद अख्तर ने दायर की याचिका में कहा कि, हाई कोर्ट ने कंगना से पूछा था कि क्या उनके खिलाफ कोई क्रिमिनल केस पेंडिंग है तो उन्होंने मना किया और कहा कि उनके खिलाफ केवल दो केस फाइल हुए हैं लेकिन इन प्राथमिकियों में उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं हुई है। लेकिन उन्होंने मेरे केस के बारे में नहीं बताया जो मैंने कंगना के खिलाफ दर्ज किया है। मैंने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है जो मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेंडिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar Moves HC Alleging Misleading Statement By Kangana Ranaut For Passport Renewal
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी कि उनका पासपोर्ट रीन्यू नहीं किया जा रहा है और इससे उन्हें बहुत समस्या हो रही है। कंगना ने लिखा था 'वो एक फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं और उन्हें 15 जून से अगस्त तक बुडापेस्ट में ट्रेवल करना है'। कंगना ने बताया कि उनके पासपोर्ट की डेट सितंबर 2021 में एक्सपायर हो रही है।उन्होंने पासपोर्ट अथॉरिटी को इसे फिर से जारी करने का आवेदन दिया था, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के कारण ऐसा करने से मना कर दिया गया था।'

विज्ञापन
Javed Akhtar Moves HC Alleging Misleading Statement By Kangana Ranaut For Passport Renewal
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना इन दिनों अपने कई प्रोजक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त हैं। उनकी फिल्म 'थलाइवी' भी रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनकी फिल्मों की लिस्ट में धाकड़, तेजस और इंमरजेंसी की तैयारी चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed