फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने की सलमान की तारीफ, बोले- हमारी परंपरा...तहजीब, वो उन्होंने हासिल की है

Sat, 11 Nov 2023 10:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 11 Nov 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar praises Tiger 3 Actor Salman Khan says He knows how to respect his parents
जावेद अख्तर-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म दिवाली के दिन रिलीज होने को तैयार है। अभिनेता की फैन फॉलोइंग तगड़ी है। इंडस्ट्री में भी उनका अलग रुतबा है। तमाम सितारे सलमान खान के व्यवहार और नेकदिली की तारीफ करते नजर आए हैं। हाल ही में मशहूर गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर ने भी सलमान की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अभिनेता के विनम्र स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि वे आज भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं। और क्या कहा, आइए जानते हैं...

Javed Akhtar praises Tiger 3 Actor Salman Khan says He knows how to respect his parents
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में जावेद अख्तर ने मुंबई में सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ एक कार्यक्रम में भाग लिया। यहां उन्होंने कई मसलों पर बात की, इस दौरान गीतकार ने सलमान खान का भी जिक्र किया और अभिनेता की तारीफों के पुल बांधे। जावेद अख्तर ने कहा कि सलमान खान अपने माता-पिता का सम्मान करना जानते हैं। वह तहजीब की परंपरा का पालन करते हैं। 

Javed Akhtar praises Tiger 3 Actor Salman Khan says He knows how to respect his parents
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

जावेद अख्तर ने सलमान की तारीफ करते हुए आगे कहा, 'मा-बाप को जो आदर देना है, जिस तरह रहना है...जिस तरह बात सुननी है, इस मामले में इसका जो सबसे बड़ा बेटा है, वो सबसे बड़ा स्टार है और वो बाप के सामने आंख उठाकर बात नहीं करता है। ये जो हमारी परंपरा हैं, तहजीब है, ये इन बच्चों ने हासिल की हैं'।
Friday Box Office: '12वीं फेल' पर जमकर बरसा दर्शकों का प्यार, 'लियो' की कमाई में आया ठहराव, जानें कितने कमाए

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar praises Tiger 3 Actor Salman Khan says He knows how to respect his parents
जावेद अख्तर, सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

बताते चलें कि जावेद अख्तर ने सलीम खान के साथ मिलकर कई कल्ट क्लासिक फिल्में लिखी हैं। सलीम-जावेद की जोड़ी काफी चर्चित रही और इन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में लिखीं। इनमें शोले, यादों की बारात, जंजीर, दीवार, त्रिशूल, काला पत्थर, दोस्ता, सीता और गीता, मिस्टर इंडिया और डॉन आदि शामिल हैं।
Saiyami Kher: 'शारीरिक रूप से यह चुनौतीपूर्ण था', 'घूमर' में खिलाड़ी की भूमिका निभाने पर बोलीं सैयामी खेर

विज्ञापन
Javed Akhtar praises Tiger 3 Actor Salman Khan says He knows how to respect his parents
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट की तो उनकी फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज को तैयार है। यह फिल्म कल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में लगेगी। यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह पांचवी फिल्म है, जबकि टाइगर फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है। सलमान के अलावा इसमें कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। साथ ही शाहरुख खान का भी कैमियो जबर्दस्त होगा।
Tiger 3: यशराज की जासूसी दुनिया का कौन बनेगा बिग बॉस, शेनॉय की खाली की गई जगह पर क्या इनकी होगी ताजपोशी?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed