फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने बायकॉट और कैंसिल कल्चर को बताया 'गुजरता दौर', बोले-फिल्में अच्छी होंगी तो चलेंगी

Thu, 01 Sep 2022 08:40 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 01 Sep 2022 08:40 PM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar reaction on boycott bollywood cancel culture, said it’s just a passing phase
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों को लेकर बायकॉट ट्रेंड चला हुआ है। इसी के चलते कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ध्वस्त हो चुकी हैं। अक्षय कुमार, आमिर खान और रणबीर कपूर जैसे बड़े स्टार्स भी अपनी फिल्मों को सफल कराने में कामयाब नहीं हो सके हैं। वहीं, बायकॉट और कैंसिल कल्चर पर अभी तक सिनेमा जगत की कई हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में अब लिरिसिस्ट जावेद अख्तर का रिएक्शन भी सामने आया है।

Javed Akhtar reaction on boycott bollywood cancel culture, said it’s just a passing phase
जावेद अख्तर - फोटो : पीटीआई

एक इंटरव्यू के दौरान जब जावेद अख्तर से कैंसिल कल्चर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे एक 'गुजरता दौर’ बताया है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई कल्चर काम करता है। अगर फिल्म अच्छी है और दर्शकों द्वारा इसकी सराहना की जाती है, तो यह जरूर सफल होगी। अगर यह अच्छी नहीं है और दर्शकों इसे पसंद नहीं करते, तो यह काम नहीं करेगी। मुझे नहीं लगता कि कैंसिल कल्चर और बायकॉट की इस तरह की अपील कोई काम करती है।'

Javed Akhtar reaction on boycott bollywood cancel culture, said it’s just a passing phase
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जहां इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने माना है कि बॉलीवुड एक अजीब समय से गुजर रहा है, वहीं कई पैन इंडिया फिल्में हिंदी पट्टी में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। ताजा उदाहरण अभिनेता निखिल की तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' है, जिसने विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू 'लाइगर' की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar reaction on boycott bollywood cancel culture, said it’s just a passing phase
रक्षाबंधन- लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं कई छोटे बजट की फिल्मों ने बड़े बजट में बनी 'लाल सिंह चड्ढा', 'शमशेरा' और 'रक्षा बंधन' को भी बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है। इन सभी फिल्मों का बायकॉट किया गया था, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर हुई इनकी कमाई में साफ देखना को मिला था। ऐसे में इस बायकॉट ट्रेंड को लेकर फिल्ममेकर्स भी छोड़े चिंतित हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed