मनोरंजन जगत में रोज कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं। आज एक और जहां मशहूर पंजाबी सिंगर निर्वैर सिंह का निधन हो गया, तो अमिताभ बच्चन ने कोरोना को मात दे दी है। वहीं, आमिर खान ने भी एक पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है। तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
{"_id":"6310be8721d2db09970c9b40","slug":"aamir-khan-seeks-apology-and-amitabh-bachchan-tests-negative-for-covid-19-read-10-news-from-entertainment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Filmy Wrap: आमिर खान ने मांगी क्षमा और अमिताभ बच्चन ने दी कोरोना को मात, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Filmy Wrap: आमिर खान ने मांगी क्षमा और अमिताभ बच्चन ने दी कोरोना को मात, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
Thu, 01 Sep 2022 07:50 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 01 Sep 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
आमिर खान, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ
- फोटो : instagram/amitabhbachchan
मेगास्टार अमिताभ बच्चन कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में जानकारी साझा की थी। वहीं आज यानि गुरुवार को अभिनेता ने कहा है कि उन्होंने कोविड-19 के लिए टेस्ट कराया था, जिसका रिजल्ट नेगेटिव आया है। अभिनेता ने कहा कि इसके बाद अब वह काम पर वापस लौट आए हैं। 79 वर्षीय अभिनेता 24 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्होंने इसका एलान किया था।
Amitabh Bachchan: कोरोना को मात देकर काम पर वापस लौटे अमिताभ बच्चन, हाथ जोड़कर फैंस का जताया आभार
Amitabh Bachchan: कोरोना को मात देकर काम पर वापस लौटे अमिताभ बच्चन, हाथ जोड़कर फैंस का जताया आभार
थिरुचित्रम्बलम
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार धनुष की तमिल फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। मिथुन जवाहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह धनुष के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
Thiruchitrambalam: दुनियाभर में बजा धनुष का डंका, बनी अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी तमिल फिल्म
Thiruchitrambalam: दुनियाभर में बजा धनुष का डंका, बनी अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी तमिल फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वैर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। दरअसल, एक और मशहूर पंजाबी सिंगर निर्वैर सिंह का निधन हो गया है। बेहद खतरनाक सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल, इस मामले में निर्वैर सिंह के परिवार की ओर से किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है।
Nirvair Singh Death: सिद्धू मूसेवाला के बाद एक और पंजाबी सिंगर की मौत, निर्वैर सिंह ने हादसे में गंवाई जान
Nirvair Singh Death: सिद्धू मूसेवाला के बाद एक और पंजाबी सिंगर की मौत, निर्वैर सिंह ने हादसे में गंवाई जान
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
साल में एक ही फिल्म करने वाले आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' से चार साल के बाद वापसी की थी। फॉरेस्ट गंप की कहानी पर बनी इस फिल्म से सभी कलाकारों के साथ ही मेकर्स को भी काफी उम्मीदें थीं। पहले दिन धीमी लेकिन ठीक-ठाक शुरुआत करने वाली 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई में दूसरे दिन से ही लगातार गिरावट दर्ज की गई और टिकट खिड़की पर ये फिल्म हर बढ़ते दिन के साथ कलेक्शन के लिए संघर्ष करती दिखाई दी। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को अब तक सिनेमाघरों में 21 दिन हो चुके हैं और अब यह बॉक्स ऑफिस से पूरी तरह सिमटती दिखाई दे रही है। कथित तौर पर माना जा रहा है कि 'लाल सिंह चड्ढा' साल 2000 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म मेला के बाद सबसे बड़ी फ्लॉप है।
Laal Singh Chaddha Day 21: बॉक्स ऑफिस से पूरी तरह सिमटी लाल सिंह चड्ढा, मेला के बाद आमिर की सबसे बड़ी फ्लॉप
Laal Singh Chaddha Day 21: बॉक्स ऑफिस से पूरी तरह सिमटी लाल सिंह चड्ढा, मेला के बाद आमिर की सबसे बड़ी फ्लॉप