{"_id":"5c87873abdec2213fb2cb96a","slug":"javed-akhtar-reaction-on-date-of-loksabha-election-in-may-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रमजान के बीच लोकसभा चुनाव पर आया जावेद अख्तर का बयान, बोले- 'पुनर्विचार जरूरी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रमजान के बीच लोकसभा चुनाव पर आया जावेद अख्तर का बयान, बोले- 'पुनर्विचार जरूरी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 12 Mar 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
javed akhtar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
17वीं लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। बीते रविवार चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। देशभर में चुनाव सात चरणों में होने हैं। तारीख आने के बाद से राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर जोरो की बहस हो रही है। दरअसल, आगामी रमजान और चुनाव को लेकर लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कईयों का मानना है कि रमजानों के बीच चुनावों की तारीख का ऐलान सोची-समझी रणनीति है।
2 of 5
Javed Akhtar
- फोटो : amar ujala
इसे लेकर चुनावों की तारीख बदलने की भी मांग उठ रही है। वहीं इस मामले पर हिंदी सिनेमा के जाने-माने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर का भी बयान आया है। दरअसल, वह रमजान और चुनाव पर हो रही बहस से बहुत परेशान हैं जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। जावेद ने ट्वीट कर लिखा ' रमजान और चुनाव को लेकर हो रही बहस बकवास है, चुनाव और रमजान को आपस में जोड़कर विवाद खड़ा करना तर्कसंगत नहीं है, यह धर्मनिरपेक्षता पर करारा तंज है जो मेरे लिए सहनीय नहीं है, मेरा मानना है कि चुनाव आयोग को इस पर विचार करने की जरूरत है।'
3 of 5
Javed Akhtar
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) और ऑल इंडिया मुस्लिम वुमन पर्सनल लॉ बोर्ड ने लोकसभा चुनाव की तारीखों पर आपत्ति जताई है। इसके साथ इन दोनों संस्था ने चुनाव आयोग से तारीखों पर पुनर्विचार की मांग की है। बता दें कि मई महीने में आखिरी तीन चरण के लिए होने वाले आम चुनाव रमजान के दौरान ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
javed akhtar
- फोटो : social media
बात करें जावेद अख्तर की तो बता दें कि वह अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ऐसा कई बार देखा गया है कि जावेद किसी भी राष्ट्रीय मुद्दे पर अपनी राय रखने में पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में पुलवामा हमले पर भी जावेद ने पाकिस्तान में कार्यक्रम रद्द कर ट्वीट के जरिए इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की थी। पुलवामा की घटना के बाद जावेद अख्तर ने कराची आर्ट फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पत्नी शबाना आजमी के साथ पाकिस्तान का अपना दौरा भी रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
javed akhtar
पुलवामा हमले पर जावेद अख्तर ने प्रतिक्रिया दी थी "अब ऐसी स्थिति में पाकिस्तान के साथ संबंध रखना नामुमकिन है, ये सब अब बर्दाश्त से परे है, अब हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान से किसी तरह की बात नहीं की करना अनुचित है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।