लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी मौत पर आधारित फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' रिलीज हो गई है। यह फिल्म रिलीज होने से पहले और रिलीज होने के बाद लगातार आलोचनाओं का सामना कर रही है। यहां तक कि लाल बहादुर शास्त्री के पोते ने फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री को नोटिस भी भेज दिया था। इसके बाद प्रोड्यूसर ने बॉलीवुड के डायरेक्टरों की इस मामले पर राय मांगी थी। अब इस मामले पर जावेद अख्तर ने ट्वीट करके अपनी राय रखी।
'द ताशकंद फाइल्स' पर जावेद अख्तर का दो टूक जवाब, प्रोड्यूसर ने भी ये ट्वीट कर दिखाए तेवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीतकार जावेद अख्तर हर मामले पर बड़ी बेबाकी से जवाब देते है। जावेद अख्तर ने ट्वीट किया- 'आपने इस मामले पर राय देने के लिए कहा था। मैंने दिया। अच्छा लगा कि आपने पसंद किया। अब आपकी बारी। आपने उन आलोचकों को तथाकथित आलोचक कहा है कि यदि वो तथाकथित है तो उन्हें फिल्म देखने के लिए क्यों परेशान कर रहे हैं।'
You asked to respond .I did. happy that you liked it. Now your turn .You have called Those critics so called critics if they are so called why bother to show them the film .Instead of calling them a group you have called them a gang. Gangs don’t boycott Ashoke ji they lynch .
जावेद साहब ने आगे लिखा- 'आप उन्हें ग्रुप कहने के बजाय गैंग कह रहे हैं। गैंग बहिष्कार नहीं करते हमला करते हैं।' जावेद अख्तर के इस जवाब के बाद 'द ताशकंद फाइल्स' के प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने फिर एक ट्वीट किया। अशोक पंडित ने लिखा- 'सम्मान के साथ सर। लिंचिंग के कई रूप होते हैं। मुझे लगता है कि इन फिल्म आलोचकों ने विवेक अग्निहोत्री की लिंचिंग की है। सड़क पर लिंचिंग और बौद्धिक लिंचिंग में कोई अंतर नहीं है। मैं दोनों की निंदा करता हूं। अपनी राय के साथ खड़ा हूं।'
आपको बता दें, 'द ताशकंद फाइल्स' रिलीज होने से पहले ही लाल बहादुर शास्त्री के पोतों ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। इस फिल्म में दिग्ग्ज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्य भूमिका निभायी है। उन्होंने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा था। नोटिस के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान फिल्म का रिलीज होना ठीक नहीं है। इससे वोटर्स पर प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही ऐसा भी कहा गया था कि इस फिल्म के लिए शास्त्री परिवार के किसी भी सदस्य से अनुमति नहीं ली गई।