फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 12: सिंगर जावेद अली ने खोली म्यूजिक रियलिटी शोज की पोल, बोले- लोगों को बस...

Sat, 10 Jul 2021 10:20 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Jul 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
Javed Ali Says Contestant On A Show He Judged Won Just Because Of How He Talked People Want Masala
जावेद अली - फोटो : सोशल मीडिया

'इंडियन आइडल 12' सबसे चर्चित रियलिटी शोज में से एक है। लेकिन इस बार ये विवादों के चलते और भी ज्यादा सुर्खियों में रहा। शो को लेकर आएदिन नए खुलासे हुए। जिसके चलते शो के मेकर्स और जजों को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। सभी दर्शक हैरान तो तब हुए जब किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने बयान दिया कि उन्हें कंटेस्टेट्स की तारीफ करने के लिए कहा गया था। इसके बाद से ही शो लोगों के निशाने पर है। अब सिंगर जावेद अली ने भी शो को लेकर बड़ा खुलासा किया है और इससे सभी हैरान हो गए हैं। 



सिंगर जावेद अली ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि लोगों को शो में परफॉर्मेंस नहीं बल्कि लोगों की निजी जिंदगी के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। एक बार एक कंटेस्टेंट इसलिए जीता था क्योंकि वो अपनी बातों से प्रभाव कर सकता था। जावे कहते हैं, 'आपको बता दूं कि लोग मनोरंजन और मसाला चाहते हैं। वे उनकी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में मैंने एक शो में हिस्सा लिया और मैंने अपने शुरुआती मुश्किलों के बारे में बात की।'

Javed Ali Says Contestant On A Show He Judged Won Just Because Of How He Talked People Want Masala
जावेद अली - फोटो : सोशल मीडिया

जावेद आगे कहते हैं, 'दूसरी तरफ देखें तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैंने कुछ समय पहले एक शो जज किया था, दुर्भाग्य से एक कंटेस्टेंट सिर्फ इसलिए म्यूजिक रियलिटी शो जीता क्योंकि वह अपनी बातों से प्रभाव पैदा कर सकता था। फिर भी मैं यही कहूंगा कि यह एक व्यक्ति की निजी राय है कि किसे वोट देना है। मुझे नहीं लगता कि किसी को भी किसी कंटेस्टेंट को वोट देने के लिए मजबूर किया जाता है।'

Javed Ali Says Contestant On A Show He Judged Won Just Because Of How He Talked People Want Masala
जावेद अली - फोटो : सोशल मीडिया

अमित कुमार और ‘इंडियन आइडल’ के विवाद पर जावेद अली ने कहा कि, 'जब मैंने यह सुना तो थोड़ा हैरान रह गया क्योंकि मेरे साथ तो ऐसा नहीं हुआ था। मैंने हमेशा से ईमानदारी से अपने विचार रखे। मुझसे कहा गया था कि इसे नकली न बनाएं क्योंकि लोगों को पता चल जाता है कि आप ईमानदार हैं या नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Ali Says Contestant On A Show He Judged Won Just Because Of How He Talked People Want Masala
जावेद अली - फोटो : सोशल मीडिया

जावेद अली से जब पूछा गया कि उनके हिसाब से इस बार कौन इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी जीत सकता है। इसके जवाब में सिंगर ने कहा कि कोई एक नाम लेना मुश्किल है। लेकिन मेरी लिस्ट में पवनदीप राजन, अरुणिता कंजीलाल और मोहम्मद दानिश शामिल हैं।

विज्ञापन
Javed Ali Says Contestant On A Show He Judged Won Just Because Of How He Talked People Want Masala
इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, इंडियन आइडल 12 का फिनाले जल्द ही होने वाला है। इस आखिरी मुकाबले में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया,  दानिश मोहम्मद, निहाल तारो, आशीष कुलकर्णी जैसे कंटेस्टेंट बचे हैं जिनके बीच कांटे की टक्कर है। शो के होस्ट आदित्य नारायण ने पिछले दिनों बताया था कि फिनाले 4 हफ्तों के बाद होने वाला है, जिसे लेकर सभी उत्साहित है। फिलहाल, फिनाले का इंतजार तो सभी को बेसब्री से है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed