फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मी मम्मियां: इन मशहूर स्टार्स की मां भी कर चुकीं फिल्मों में काम, एक तो बनी थी ऐश्वर्या की सास

Sat, 10 Jul 2021 09:19 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Jul 2021 09:19 AM IST
विज्ञापन
These Star Kids Mom Worked In Many Films But Fans Are Unaware Know Here
सोनम-सुनीता कपूर, टाइगर-आएशा श्रॉफ, सोनाक्षी-पूनम सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा की दुनिया में कई सितारे है जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन किया लेकिन आज वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो चुके हैं। लेकिन आज हम बॉलीवुड के स्टारकिड्स की मांओं के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिन्होंने फिल्मों में काम तो किया लेकिन उनके बारे में आज बेहद कम लोग ही जानते हैं। लेकिन अपने जमाने में ये सभी बेहद खूबसूरत थीं। ये बात बेहद कम लोगों को ही मालूम हो शायद की इन मांओं ने भी फिल्मों में काम किया है। फैंस सिर्फ स्टार किड्स के पिता की एक्टिंग और उनके नामों को ही जानते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको स्टार किड्स की हीरोइन मांओं के बारे में...



टाइगर श्रॉफ और आएशा श्रॉफ 
एक्शन के लिए मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ के पिता और मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ को तो आप जानते ही हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि टाइगर की मां यानी आएशा श्रॉफ भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आएशा ने साल 1984 में फिल्म ‘तेरी बाहों में’ काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता मोहनिश बहल नजर आए थे। हालांकि इसके बाद आएशा ने किसी फिल्म में काम नहीं किया। शादी से पहले आएशा श्रॉफ ने मॉडलिंग भी की थी।

These Star Kids Mom Worked In Many Films But Fans Are Unaware Know Here
ऋद्धा कपूर  और शिवांगी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया

ऋद्धा कपूर  और शिवांगी कोल्हापुरे
ऋद्धा कपूर की मासी पद्मिनी कोल्हापुरे और पिता शक्ति कपूर 80-90 के दशक के मशहूर स्टार्स में से एक रहे हैं। लेकिन कम लोगों को ही पता होगा कि श्रद्धा की मां शिवांगी कोल्हापुरे भी एक्टिंग में हाथ अजमा चुकी हैं। शिवांगी ने साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘किस्मत’ में काम किया था। इसी फिल्म के सेट पर शक्ति कपूर और शिवांगी के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। जिसके बाद दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी। शादी के बाद शिवांगी कपूर ने फिल्मों में काम नहीं किया।

These Star Kids Mom Worked In Many Films But Fans Are Unaware Know Here
जुनैद खान और रीना दत्ता, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

जुनैद खान और रीना दत्ता
अभिनेता आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान जल्द ही फिल्म ‘महाराजा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता ही जुनैद की मां और आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता भी फिल्म में काम कर चुकी हैं। ये अलग बात है कि रीना ने छोटा सा कैमियो रोल किया था। फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के गाने ‘पापा कहते हैं’ में रीना दत्ता की छोटी सी झलक दिखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Star Kids Mom Worked In Many Films But Fans Are Unaware Know Here
सोनम कपूर और सुनीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर और सुनीता कपूर
अभिनेता अनिल कपूर, एक्ट्रेस सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर सभी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं लेकिन सोनम की मां सुनीता कपूर भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आज भले ही वो फिल्मों की दुनिया से दूर हो लेकिन वो अपने जमाने की पॉपुलर मॉडल रही हैं। यहां तक कि जब अनिल कपूर फिल्मों में स्ट्रग्ल कर रहे थे तब सुनीता जानी-मानी मॉडल हुआ करती थीं।

विज्ञापन
These Star Kids Mom Worked In Many Films But Fans Are Unaware Know Here
जोधा अकबर में पूनम सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा और पूनम सिन्हा
बॉलीवुड के ‘शॉटगन’ शत्रुघन सिन्हा की फिल्मी विरासत को उनकी लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा आगे बढ़ा रही हैं। शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय के तो दर्शक फैन है ही लेकिन पूनम सिन्हा भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पूनम सिन्हा ने पहली बार साल 1968 में फिल्म ‘जिगरी दोस्त’ के लिए कैमरा फेस किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘वापिस’, ‘आदमी और इंसान’, ‘आग और दाग’, ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों में किया। फिल्म ‘जोधा अकबर’ में पूनम सिन्हा ऋतिक रोशन की मां और ऐश्वर्या राय की सास मल्लिका हमीदा बानो बेगम का रोल प्ले किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed