फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नन्ही फैन: 'तू पढ़ाई भी करती है या नहीं' इंस्टा पर 'छोटी कंगना' का वीडियो शेयर कर क्वीन ने पूछा सवाल

Sat, 10 Jul 2021 08:23 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Jul 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Little Girl Fan Choti Kangana Videos And Photos Gone Viral On Social Media
कंगना रणौत और उनकी फैन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत कभी अपनी आने वाली फिल्मों तो कभी अपने बयानों के चलते सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन इस बार कंगना अपनी एक छोटी फैन की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। जी हां, यूं तो कंगना के चाहने वालों की कमी नहीं है लेकिन उनकी एक प्यारी सी नौ साल की फैन है। जो उन्हें हूबहू कॉपी करती है, उनके जैसे कपड़े पहनती है और तो और उनकी फिल्मों के सीन्स की भी नकल उतारती है। खास बात ये है कि ये नन्ही फैन बिल्कुल कंगना की तरह ही दिखती है और इसने अपने इंस्टाग्राम पेज का नाम रखा है 'छोटी कंगना।' अब छोटी कंगना सोशल मीडिया पर छाई हुई है और लोग उसकी पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। तो वहीं अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी अपनी छोटी फैन के वीडियो पर कमेंट किया और उससे एक सवाल पूछ डाला। बता दें, इस नन्ही फैन का नाम सुमन पुरी है।



View this post on Instagram

A post shared by Choti Kangna ( Suman Puri) (@choti_kangna)



छोटी कंगना से अभिनेत्री मुलाकात भी कर चुकी हैं और इस बात की जानकारी भी फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी है। छोटी कंगना की तस्वीर देखकर वाकई फैंस चकरा जाएंगे, यह बच्ची कंगना की ही तरह दिखती है, घूंघराले बालों के साथ इसके एक्सप्रेशन कई बार कंगना को भी फेल कर दे।

Kangana Ranaut Little Girl Fan Choti Kangana Videos And Photos Gone Viral On Social Media
कंगना रणौत और उनकी फैन - फोटो : सोशल मीडिया

इस बच्ची की अदाओं को देख कंगना खुद को भी वीडियो शेयर करने से रोक नहीं पाई हैं। अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस छोटी सी कंगना की वीडियो को शेयर करते हुए उनसे सवाल पूछते हुए लिखती हैं, 'ओए छोटी तू पढ़ाई भी करती है या दिनभर यही सब।'

Kangana Ranaut Little Girl Fan Choti Kangana Videos And Photos Gone Viral On Social Media
कंगना रणौत और उनकी फैन - फोटो : सोशल मीडिया

सिर्फ कंगना ही नहीं फैंस भी छोटी कंगना के वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, रोज वीडियो शेयर किया करो बहुत अच्छी होती है। तो वहीं अन्य एक ने लिखा, तुम बहुत क्यूट हो और एकदम कंगना की तरह ही हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Little Girl Fan Choti Kangana Videos And Photos Gone Viral On Social Media
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने पिछले दिनों अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, 'आज बॉली बिम्बो बनने और अपनी बेहद बुद्धिमान इंस्टा फैमिली के लिए बिल्कुल इंस्टा स्टाइल में शूट करने का फैसला किया।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut Little Girl Fan Choti Kangana Videos And Photos Gone Viral On Social Media
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस के पास कई फिल्में हैं। उनकी फिल्म 'थलाइवी' रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा कंगना फिल्म धाकड़, तेजस और इमरजेंसी में भी नजर आएंगीं। कंगना ने पिछले दिनों फिल्म इमरजेंसी की तैयारी करते हुए फोटो साझा की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed