सब्सक्राइब करें

केवल शानदार एक्टर ही नहीं जावेद जाफरी में ये भी हैं टैलेंट, जानें उनके बारे में खास बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 02 Dec 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Javed Jaffrey birthday special know unknown facts about him
जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जावेद जाफरी अपना जन्मदिन चार दिसंबर को मनाते हैं। वह बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्हें अदाकारी विरासत में मिली है। जावेद जाफरी का फिल्मों में मुख्य अभिनेता के तौर पर भले ही कुछ खास करियर न रहा हो लेकिन उन्होंने सह कलाकार के तौर अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों जीता है। जावेद जाफरी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं। 

Trending Videos
Javed Jaffrey birthday special know unknown facts about him
जावेद जाफरी - फोटो : ट्विटर

जावेद जाफरी हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन जगदीप के बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में फिल्म 'मेरी जंग' से की थी। इस फिल्म के 'बोल बेबी बोल' गाने में जावेद जाफरी ने जबरदस्त डांस किया था और उनका यह गाना काफी हिट हुआ था। पहली ही फिल्म में उनके डांस स्किल्स ने दर्शकों के दिलों को खूब जीता। लोग उस वक्त तक जावेद जाफरी के डांस के दीवाने हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Jaffrey birthday special know unknown facts about him
जावेद जाफरी,जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि जावेद जाफरी फिल्मों में खुद को मुख्य अभिनेता के तौर पर स्थापित नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने अपने पिता जगदीप के नक्शेकदम पर चले का फैसला किया और कई फिल्मों में कॉमेडी किरदार किए। जावेद जाफरी न सिर्फ के शानदार सह कलाकार हैं बल्कि वह वॉइस ओवर आर्टिस्ट, डांसर और कॉमेडियन भी हैं। दुनियाभर में लोग उनकी आवाज के कायल हैं। वह मिकी माउस से लेकर गूफी और डॉन कारनेज सहित इंटरनेशल कार्टून्स के लिए आवाज भी डब कर चुके हैं।

Javed Jaffrey birthday special know unknown facts about him
जावेद जाफरी - फोटो : file photo

जावेद जाफरी की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'तहलका', 'ओह डार्लिंग ये है इंडिया', 'अर्थ' , 'डबल धमाल', 'जजंतरम ममंतरम', 'सलाम नमस्ते', 'ता रा रम पम', 'धमाल', 'सिंह इज किंग', '3 इडियटस' सहित कई फिल्मों में काम किया। अपनी ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने कॉमेडी किरदार किए हैं जिसे पर्दे पर खूब सराहा गया है। इसके अलावा जावेद जाफरी ने और भी कई मुकाम साहिल किए हैं। इतना ही नहीं भारत के पहले डांस रियलिटी शो 'बूगी वूगी' की शुरुआत जावेद जाफरी ने ही की थी। 

विज्ञापन
Javed Jaffrey birthday special know unknown facts about him
जावेद जाफरी - फोटो : file photo

इस रियलिटी शो को उन्होंने अपने भाई नावेद जाफरी के साथ मिलकर होस्ट किया था। 'बूगी वूगी' करीब 15 सालों तक चला और खूब सुर्खियां बटोरीं। इस शो ने कई शानदार डांसर दिए हैं। जावेद जाफरी विज्ञापन की दुनिया से भी जुड़ चुके हैं। इस क्षेत्र में उन्होंने साल 1980 से एक मॉडल, कोरियोग्राफर, कॉपीराइटर, निर्माता-निर्देशक के तौर पर काम कर रहे हैं। जावेद जाफरी अपने अलग अंदाज की कॉमेडी और ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। हर बार वह अपना एक अलग और नया स्टाइल लेकर आते हैं।

पढ़ें: KBC 12: एक रुपये फीस लेकर मरीजों का इलाज करते हैं ये डॉक्टर, अमिताभ बच्चन भी जानकर हुए हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed