फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेक ट्वीट वायरल होने से भड़के जावेद जाफरी, कहा- 'एक दूसरे के प्रति नफरत काफी तेजी से बढ़ रही'

Tue, 21 Apr 2020 05:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 21 Apr 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
Javed Jaffrey warn will take legal action against who viral fake   post by his name
javed jaffrey - फोटो : file photo

बॉलीवुड के ऐसे बहुत से सितारे हैं जिनका सोशल मीडिया अकाउंट  हैक हो चुका है। इतना ही नहीं बहुत से सितारों के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट भी वायरल होते रहते हैं। मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी ने उनके नाम पर वायरल हो रहे एक फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चिंता जाहिर की है। साथ ही फर्जी पोस्ट को फैलाने वाले पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

Javed Jaffrey warn will take legal action against who viral fake   post by his name
javed jaffrey - फोटो : file photo

जावेद जाफरी ने खुद बताया है कि उनके नाम से एक फर्जी ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। ये ट्वीट हिंदू विरोधी है। जावेद जाफरी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने वायरल हो रहे फर्जी ट्वीट के बारे में बताया। जावेद जाफरी ने कहा, 'हाल ही में कुछ लोगों ने ट्विटर पर मेरे ट्वीट का स्क्रीनशॉट देखा। मेरे बारे में अनाब-शनाब बका और ये ट्वीट वायरल हो गया।' 

Javed Jaffrey warn will take legal action against who viral fake   post by his name
javed jaffrey - फोटो : file photo

जावेद जाफरी ने आगे कहा, 'इतनी तेजी से नफर फैलती है इस देश में। सबसे पहले तो मैं कहना चाहूंगा कि ये स्क्रीनशॉट एकदम फर्जी है। न तो मैंने यह ट्वीट किया है और न ही स्क्रीनशॉट में नजर आ रहा ट्विटर अकाउंट मेरा है। अगर मैंने कोई ऐसा ट्वीट किया होता तो कोई तो ऐसा होता जो उसको रीट्वीट करता। जिसने भी उस फर्जी ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा किया है वह जवाब मांग रहा है। जबकी एक दूसरे शख्स ने वीडियो के जरिए मुझसे कहा है कि हिम्मत हो तो जवाब दो।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Jaffrey warn will take legal action against who viral fake   post by his name
javed jaffrey - फोटो : file photo

अभिनेता ने कहा, 'मेरे पास हिम्मत भी है और जवाब भी है। मैं बताना चाहूंगा कि आपके मुद्दों की तरह ही यह स्क्रीनशॉट भी एकदम नकली है। लोगों को कम से कम ये तो देख लेना चाहिए कि यह आधिकारिक है या नहीं।' जवाब मांगने वाले शख्स पर भड़कते हुए जावेद जाफरी ने आगे कहा, 'या तो ये शख्स साबित करे की ये स्क्रीनशॉट मेरी आइडी का है या फिर वह वीडियो के जरिए मुझसे माफी मांगे।' जावेद जाफरी ने वीडियो में कहा, अगर माफी नहीं मागंता है तो मैं उस शख्स के खिलाफ कानून कार्रवाई करूंगा जिसने फर्जी ट्वीट को पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।' 

विज्ञापन
Javed Jaffrey warn will take legal action against who viral fake   post by his name
javed jaffrey - फोटो : file photo

वीडियो के आखिरी में अभिनेता ने कहा, 'खुद हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। तो मैं तो इस स्क्रीनशॉट वाले शख्स के खिलाफ मानहानी का केस ठोकूंगा। यह शर्मनाक है, आज वह समय है जब सारी दुनिया धर्म-जाति से ऊपर उठ रही है। मगर कुछ लोग ऐसे हैं जो झूठ और नफरत फैलाने में लगे हुए हैं। मैं अपने दोस्तों से निवेदन करता हूं कि वह जितना हो सके मेरे इस वीडियों को फैलाएं, साझा करें ताकि नफरत फैलाने वाले लोगों को पता चले की हमारा देश इसके सख्त खिलाफ हो चुका है।'

पढ़ें: महाभारत की 'द्रौपदी' रूपा गांगुली भी हो चुकी हैं भीड़ हिंसा का शिकार, ऐसे किया चार साल पुरानी घटना का खुलासा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed