फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawaan: सल्लू भाई के भी सिर चढ़ा किंग खान का जादू, बोले- मेरा जवान भाई रेडी है...

Fri, 03 Jun 2022 10:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 03 Jun 2022 10:05 PM IST
सार

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान बीते कई समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में उनके फैंस काफी वक्त से उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही उनके फैंस का यह इंतजार खत्म होने वाला है।

विज्ञापन
Jawaan: Salman Khan liked the Shahrukh Khan starrer film Jawaan teaser shared the post praising the actress
शाहरुख खान,सलमान खान - फोटो : Social media

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान बीते कई समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में उनके फैंस काफी वक्त से उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही उनके फैंस का यह इंतजार खत्म होने वाला है। जल्द ही फिल्म पठान और फिर डंकी में नजर आने वाले शाहरुख खान अपनी एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी नई फिल्म के नाम की घोषणा करते हुए उसका एक दमदार टीजर दर्शकों के साथ साझा किया।

Jawaan: Salman Khan liked the Shahrukh Khan starrer film Jawaan teaser shared the post praising the actress
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के बादशाह शाहरुख खाने अपनी अपकमिंग फिल्म जवान की झलक फैंस को दिखाई। सामने आए फिल्म के इस टीजर में एक्टर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। फिल्म का यह टीजर उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। रिलीज होते ही इस टीजर के जरिए शाहरुख ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अपने पसंदीदा सितारे को एक बार फिर एक्शन मोड में देख दर्शक काफी उत्साहित है। इसी बीच अब फैंस के अलावा इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी उनके इस टीजर की तारीफ कर रहे हैं।

Jawaan: Salman Khan liked the Shahrukh Khan starrer film Jawaan teaser shared the post praising the actress
शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : फाइल फोटो

शाहरुख की फिल्म जवान का टीजर देखने के बाद बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। सल्लू भाई को शाहरुख का यह टीजर बेहद पसंद आया है। फिल्म के टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सलमान खान अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, मेरे जवान भाई रेडी है। अपने इस पोस्ट में सलमान ने शाहरुख खान को भी टैग किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawaan: Salman Khan liked the Shahrukh Khan starrer film Jawaan teaser shared the post praising the actress
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान और शाहरुख एक समय अपने के बीच जारी कथित झगड़े को लेकर चर्चाओं में थे। लेकिन बाद में वक्त के साथ दोनों के बीच मनमुटाव खत्म हो गया। दोनों के बीच रिश्ते अब सामान्य हो चुके हैं और अब सलमान जल्द ही शाहरुख की फिल्म पठान में कैमियो करते दिखाई देंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म पठान और डंकी में नजर आएंगे। वहीं उनकी फिल्म जवान 2 जून, 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान खान जल्द ही फिल्म टाइगर 3 और कभी ईद कभी दीवाली में दिखाई देंगे। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed