{"_id":"5e3393018ebc3e4af66ce140","slug":"jawaani-jaaneman-review-by-pankaj-shukla-saif-ali-khan-aliya-f-tabu-starrer-director-nitin-kakkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jawaani Jaaneman Review: सैफ की गाड़ी ने फिर खाए हिचकोले, 'जवानी जानेमन' की ये हैं कमजोर कड़ियां","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Jawaani Jaaneman Review: सैफ की गाड़ी ने फिर खाए हिचकोले, 'जवानी जानेमन' की ये हैं कमजोर कड़ियां
पंकज शुक्ल, मुंबई
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 01 Feb 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Jawaani Jaaneman
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Movie Review: जवानी जानेमन
कलाकार: सैफ अली खान, आलिया फर्नीचरवाला, तब्बू, कुबरा सैत, कुमुद मिश्रा, फरीदा जलाल, कुकू शारदा और चंकी पांडे आदि।
निर्देशक: नितिन कक्कड़
निर्माता: जैकी भगनानी, सैफ अली खान और जय शेवकरमानी
रेटिंग: **
साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में उदयभान सिंह राठौड़ के किरदार में फिर से चमकने वाले सैफ अली खान इससे पहले और 'रेस 2' के बीच लाइन से 13 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। सैफ की साल की दूसरी फिल्म 'जवानी जानेमन' जब सिनेमाघरों में आई है तो उनकी फिल्म 'तानाजी' भी तमाम सिनेमाघरों में अब तक चल रही है। लेकिन, इस फिल्म का कोई खास फायदा 'जवानी जानेमन' को मिलता दिखता नहीं क्योंकि दोनों फिल्मों का दर्शक वर्ग अलग अलग है। 'छिछोरे' किस्म के नायक हिंदी सिनेमा में 90 के दशकों तक ही चले, अब जमाना आयुष्मान खुराना और विकी कौशल जैसे नए नायकों का है और सिनेमा को लेकर दर्शकों की बदलती पसंद सैफ अली खान पर फिर एक बार भारी पड़ने वाली है।
2 of 6
Jawaani Jaaneman
- फोटो : twitter
'जवानी जानेमन' कहानी है जसविंदर सिंह उर्फ जैज की जिसके जीवन में मस्ती और मोहब्बत के सिवा दूसरा कोई खास काम दिखता नहीं है। अपनी से आधी उम्र की लड़कियों की सोहबत में उसकी जिंदगी बीत रही है और तभी कहानी में आता है ट्विस्ट टिया के रूप में। टिया कॉलेज की तरफ से एमस्टर्डम घूमने जाती है और गर्भवती हो जाती है। अपने पिता का पता लगाते लगाते वह जैज के घर आ धमकती है और कहानी में उसकी मां भी है। वह विपश्यना से सम्मोहित है और उसके पास योग का ऐसा खजाना है कि एक बार को तो बाबा रामदेव भी फेल हो जाएं।
3 of 6
जवानी जानेमन
- फोटो : सोशल मीडिया
'जवानी जानेमन' के साथ सबसे बड़ी दिक्कत है इसकी कहानी और इस फिल्म को बनाने का निर्माता जैकी भगनानी का मकसद। जैकी फिल्मों में बतौर हीरो पूरी तरह फ्लॉप हो चुके हैं। पिता वाशू भगनानी की अकूत दौलत को खर्च करने का उनके पास आसान तरीका है फिल्में बनाना। लेकिन, अपने पिता की तरह उनके पास सिनेमा की सही समझ नही है। वाशू ने हिंदी सिनेमा में 'हीरो नंबर वन', 'कुली नंबर वन', 'बीवी नंबर वन' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाईं। उन्हें हिंदी सिनेमा के दर्शकों की नब्ज पता थी। जैकी के पास जो फिल्म डॉक्टर हैं, वे उनको सही सलाह नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Jawaani Jaaneman
- फोटो : twitter
'जवानी जानेमन' बनाने वाली टीम का एक अतरंगी जीवनशैली में भरोसा करना ही इसकी सबसे बड़ी कमजोरी है। हिंदी सिनेमा के दर्शक कितने भी आधुनिक क्यों न हो जाएं, वे ऐसी छिछोरे किस्म के नायक से कभी लगाव महसूस नहीं कर सकते। सैफ अली खान ने अपनी तरफ से फिल्म को पटरी पर बनाए रखने की पूरी कोशिश की है। हर पल मस्ती में डूबे रहने वाले इंसान से एक पिता के किरदार में वह बहुत ही आसानी से पहुंच भी जाते हैं। लेकिन, फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी हैं उनकी पूर्व पार्टनर तब्बू। तब्बू की अरसे बाद आई ये एक कमजोर फिल्म है। उनके संवाद हुसैन दलाल ने बहुत ही हल्के लिखे हैं और निर्देशक नितिन कक्कड़ एक सीन भी ऐसा नहीं बना पाए जो तब्बू के करियर ग्राफ में इस फिल्म को नगीना बना पाता।
विज्ञापन
5 of 6
Aalia Furniturewalla
- फोटो : Instagram
निर्माता और निर्देशक दोनों का पूरा जोर इस फिल्म में नए चेहरे आलिया फर्नीचरवाला को हिंदी सिनेमा की नई हीरोइन बनाने पर दिखता है। आलिया ने मेहनत भी काफी की है, लेकिन आलिया भट्ट, सारा अली खान और दिशा पटानी जैसी दमदार अभिनेत्रियों के बीच अपनी सुरक्षित जगह बना पाना उनके लिए अभी दूर की कौड़ी है। उन्हें अपने हिंदी उच्चारण पर भी अभी काफी काम करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।