{"_id":"64f9c27d1cedd32340033cd9","slug":"jawan-actor-shah-rukh-khan-fan-poun-milk-on-actor-cut-out-in-hyderabad-details-inside-2023-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jawan: साउथ में चला 'जवान' का जादू, हैदराबाद में फैन ने शाहरुख के कट-आउट को दूध से नहलाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jawan: साउथ में चला 'जवान' का जादू, हैदराबाद में फैन ने शाहरुख के कट-आउट को दूध से नहलाया
शाहरुख खान की जवान ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। पहले दिन फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त दीवानगी देखने को मिली है। देशभर में सिनेमाघरों के अंदर और बाहर लोगोें की भयंकर भीड़ देखने को मिल रही है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। यही वजह है कि जब यह फिल्म आई तो दर्शक सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। फिल्म को लेकर साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
इस बीच शाहरुख के एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किंग खान का प्रशंसक उनके कट-आउट पर दूध चढ़ाता नजर आ रहा है। इसके साथ ही वह शाहरुख खान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भी दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो हैदराबाद के रामकृष्ण थिएटर का बताया जा रहा है।
3 of 5
जवान पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'पठान' की अपार सफलता के बाद शाहरुख एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म से दोबारा पर्दे पर लौटे हैं। फिल्म को लोगों ने अब तक अच्छा रिव्यू दिया है। माना जा रहा है कि वीकएंड पर फिल्म के कारोबार में जबर्दस्त उछाल देखने को मिल सकता है। सोशल मीडिया पर किंग खान के फैंस के ऐसे वीडियो भरे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'जवान' का गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया'
- फोटो : Social media
एक वीडियो में पूरा थिएटर फिल्म के गाने 'नॉट रमैया वस्तावैया' पर डांस करता नजर आ रहा है। बता दें कि 'जवान' में शाहरुख खान दोहरी भूमिका में हैं, उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण (कैमियो), प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा भी हैं। समीक्षकों ने भी फिल्म को खूब सराहा है।
विज्ञापन
5 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद शाहरुख खान जल्द ही डंकी में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। फिल्म में उनके अलावा तापसी पन्नू भी अहम भूमिका में दिखेंगी। इसे इसी साल दिसंबर महीने में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स की बरसात कर सकती है।
Chandramukhi 2: 'चंद्रमुखी 2' में कंगना रणौत के अभिनय से काफी खुश हैं ज्योतिका, पोस्ट साझा कर जमकर की तारीफ
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।