सब्सक्राइब करें

Jawan: छोटे बेटे अबराम के कारण शाहरुख ने चार साल बाद फिल्मों में की वापसी, सुहाना ने दी थी यह बड़ी सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 16 Sep 2023 10:24 AM IST
विज्ञापन
Jawan actor Shah Rukh Khan reveals his children Aryan Khan and Suhana Khan pushed him to work for AbRam
शाहरुख खान और परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड रही हैं। एटली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में किंग खान, नयनतारा, विजय सेतुपति मुख्य किरदार में हैं। जवान अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बनने की राह पर है। अब हाल में शाहरुख ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने छोटे बेटे अबराम की वजह से चार साल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है।

Trending Videos
Jawan actor Shah Rukh Khan reveals his children Aryan Khan and Suhana Khan pushed him to work for AbRam
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने ‘पठान’ और ‘जवान’ के साथ चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी की है। सुपरस्टार ने बताया कि कैसे उनके बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना खान ने उन्हें अपने छोटे बेटे अबराम के लिए काम पर लौटने के लिए प्रेरित किया था। उस वक्त किंग खान कोई फैसला नहीं ले पा रहे थे। बच्चों के हौसले को देखकर उन्होंने फिल्मों में वापस लौटने का फैसला किया था।

Nayanthara: 'जवान' के सक्सेस इवेंट में शामिल नहीं हो सकीं नयनतारा, बोलीं- मेरा वादा है कि...

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan actor Shah Rukh Khan reveals his children Aryan Khan and Suhana Khan pushed him to work for AbRam
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहरुख ने स्वीकार किया कि वह काफी घबराए हुए थे क्योंकि उन्होंने कुछ सालों से काम नहीं किया था। उनके लिए सेट पर वापस आना अपने आप में बहुत नया था। उन्होंने कहा कि वह अलग महसूस कर रहे हैं। हालांकि, अभिनेता का यह भी कहना था कि वह हर चीज को खुशी और सकारात्मक रूप से लेते हैं।

Jab We Met 2: 'जब वी मेट' के सीक्वल पर लगी मुहर! एक बार फिर साथ आएंगे शाहिद कपूर और करीना कपूर

Jawan actor Shah Rukh Khan reveals his children Aryan Khan and Suhana Khan pushed him to work for AbRam
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने बताया कि आर्यन ने उनसे कहा था कि बड़े होने के दौरान उन्हें पता चलता है कि स्टारडम कैसा लगता है क्योंकि उनकी फिल्में बड़ी हिट थीं। उनकी बेटी सुहाना ने भी माना कि अबराम को पता है कि उनके पिता एक स्टार हैं, लेकिन अबराम ने कभी अपने पिता के स्टारडम को नहीं देखा है। सुहाना ने कहा, ‘आप अपनी अगली पांच फिल्मों में इतनी मेहनत करें कि अब्राहम को आपको स्टारडम का एहसास हो।’

Jab We Met 2: 'जब वी मेट' के सीक्वल पर लगी मुहर! एक बार फिर साथ आएंगे शाहिद कपूर और करीना कपूर

विज्ञापन
Jawan actor Shah Rukh Khan reveals his children Aryan Khan and Suhana Khan pushed him to work for AbRam
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान ने भारतीय सेना में एक कमांडो विक्रम सिंह राठौड़ की भूमिका निभाई है। फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed