फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanya Malhotra: शाहरुख की फैन बन अपनी ही फिल्म देखने थिएटर पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, 'जवान' को बताया भावना

Thu, 07 Sep 2023 06:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 07 Sep 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Jawan actress Sanya Malhotra says it is not just a film is an emotion watches Shah Rukh Khan movie in theatre
सान्या मल्होत्रा, जवान - फोटो : social media

लंबे इंतजार के बाद आज आखिरकार बॉलीवुड के बादशाह ने सिनेमाघरों में 'जवान' बन दस्तक दे दी है। ऐसे में चारों ओर अब सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान का नाम सुनाई दे रहा है। अभिनेता के फैंस 'पठान' के बाद अभिनेता को 'जवान' के रूप में देखकर फूले नहीं समा रहे हैं। एटली कुमार निर्देशित फिल्म का क्रेज सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है। समीक्षकों, दर्शकों से लेकर इंडस्ट्री के सभी सितारे भी 'जवान' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और थिएटर में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। जहां राधिका मदान मुंह छुपाकर शाहरुख की फिल्म देखने थिएटर गईं, वहीं 'जवान' में काम करने वाली सान्या मल्होत्रा भी सिनेमा हॉल में फिल्म का मजा लेती नजर आईं।

Jawan actress Sanya Malhotra says it is not just a film is an emotion watches Shah Rukh Khan movie in theatre
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media

शाहरुख खान की एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'जवान' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म को हर तरफ से शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक सभी शाहरुख खान की फिल्म के दीवाने हुए जा रहे हैं। सभी इसे फुल पैसा वसूल फिल्म बता रहे हैं। एटनी कुमार ने निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार मौजूद है। सान्या मल्होत्रा हाल ही में पहले दिन ही अपनी फिल्म देखने सिनेमाघर गईं। नीली और सफेद शर्ट पहने सान्या हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Jawan: साउथ में चला 'जवान' का जादू, हैदराबाद में फैन ने शाहरुख के कट-आउट को दूध से नहलाया

Jawan actress Sanya Malhotra says it is not just a film is an emotion watches Shah Rukh Khan movie in theatre
सान्या मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

'दंगल', 'हिट' जैसी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री अपनी ही फिल्म को शाहरुख खान के किसी फैन की तरह फर्स्ट डे पर देखने गईं। यह देखकर मीडिया और फैंस काफी उत्साहित थे। जैसे ही वह बाहर निकलीं, तो उन्हें पैपराजी और प्रशंसकों ने घेर लिया, जिन्होंने न केवल फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए उनकी प्रशंसा की, बल्कि फिल्म के बारे में उनसे सवाल भी पूछे। सान्या ने स्पॉलर न देते हुए कहा, 'यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि एक भावना है। फिल्म देखने जाइए। मुझे उम्मीद है कि आप सभी इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना मैंने किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan actress Sanya Malhotra says it is not just a film is an emotion watches Shah Rukh Khan movie in theatre
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media

इसके बाद जब सान्या से फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया, तब अभिनेत्री ने बताया कि सुपरस्टार के साथ स्क्रीन साझा करना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा था। बता दें, 'जवान' ने कथित तौर पर पूरे भारत में पहले दिन 84.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही यह किसी हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। हालांकि, वास्तविक संख्या इससे कई ज्यादा हो सकती है।
Kangana Ranaut: पाकिस्तानी अभिनेत्री ने कंगना रणौत को लगाई लताड़, 'क्वीन' को तमाचा जड़ना चाहती हैं नौशीन शाह

विज्ञापन
Jawan actress Sanya Malhotra says it is not just a film is an emotion watches Shah Rukh Khan movie in theatre
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एटली कुमार द्वारा निर्देशित 'जवान' में शाहरुख खान के अलावा साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं। इनके साथ ही फिल्म में प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा जैसे कलाकार भी सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, संजय दत्त ने भी खास कैमियो किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed