फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atlee-Deepika Padukone: दीपिका के अभिनय के मुरीद हुए एटली, बोले- डायलॉग से ज्यादा वह अपनी आंखों से बोलती हैं

Sat, 28 Oct 2023 09:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Oct 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Jawan director Atlee praised Deepika Padukone performance in Film says She speaks the scene through her eyes
एटली-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने सफलता के नए मानक तय किए हैं। यह भारतीय सिनेमा की सफलतम फिल्म बनकर उभरी है। इस फिल्म का निर्देशन तमिल फिल्म निर्माता एटली ने किया है। फिल्म में जहां शाहरुख के साथ साउथ सुपरस्टार नयनतारा लीड रोल में नजर आईं, वहीं दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में नजर आईं। हाल ही में एटली ने दीपिका के साथ काम करने का अनुभव साझा किया और उनकी जमकर तारीफ की है। 

Jawan director Atlee praised Deepika Padukone performance in Film says She speaks the scene through her eyes
डायरेक्टर एटली - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान एटली ने फिल्म 'जवान' की मेकिंग और कास्टिंग को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं। इस दौरान उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ काम करने का अनुभव साझा किया और उनकी अभिनय काबिलियत की तारीफ की। एटली ने कहा कि फिल्म में दीपिका की परफॉर्मेंस से वह बेहद प्रभावित हुए।

Jawan director Atlee praised Deepika Padukone performance in Film says She speaks the scene through her eyes
दीपिका पादुकोण-जवान - फोटो : सोशल मीडिया

एटली के मुताबिक, दीपिका पादुकोण की आंखें काफी एक्सप्रेसिव हैं और बोलती हुई महसूस होती हैं। यही वजह है कि 'जवान' में उनके ज्यादातर सीन्स में उन्होंने दीपिका के क्लोज-अप शॉट्स लिए। एटली ने कहा, 'उनकी आंखें बहुत खूबसूरत हैं। वह सीन को अपने डायलॉग की बजाय अपनी आंखों से ज्यादा बोलती हैं।'
Killers of the Flower Moon Review: 80 साल के स्कॉर्सेसे का विस्मयकारी सिनेमा, इस साल की बेहतरीन हॉलीवुड फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan director Atlee praised Deepika Padukone performance in Film says She speaks the scene through her eyes
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

एटली ने बातचीत के दौरान यह खुलासा भी किया कि उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ काम करने के बाद फिल्म में उनके कई संवादों को एटिड और संशोधित किया, क्योंकि उनके एक्सप्रेशन ही काफी कुछ बयां कर सकते हैं। एटली ने यह भी कहा कि कोई भी निर्देशक, जिसे दीपिका के साथ काम करने का मौका मिले, वह खुशनसीब है, क्योंकि वह किसी भी सीन को वैसा बनाने में माहिर हैं, जैसा कोई निर्देशक चाहता है। 
Hukus Bukus: 'हुकुस बुकुस' का ट्रेलर जारी, क्रिकेट और धर्म की लड़ाई में आमने सामने आए अरुण गोविल-दर्शील सफारी

विज्ञापन
Jawan director Atlee praised Deepika Padukone performance in Film says She speaks the scene through her eyes
विजय-शाहरुख-एटली-दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया

एटली ने यह खुलासा भी किया कि 'जवान' में ऐश्वर्या राठौर के किरदार के लिए शुरुआत में शाहरुख खान ने दीपिका को अप्रोच किया था। वह खुद भी दीपिका को इस रोल के लिए कास्ट करना चाहते थे और उन्होंने शाहरुख की मैनेजर से भी इस बारे में बात की थी। दीपिका ने जब कहानी सुनी तो उन्हें अपना रोल और प्रोजेक्ट काफी पसंद आए और उन्होंने तुरंत हां कह दी। दीपिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगी।
Section 108: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'सेक्शन 108' से अनीस बज्मी ने खींचे अपने हाथ, कारण बता किया हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed