फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan 1st Weekend Collection: हिंदी सिनेमा में ‘जवान’ ने बनाया नया इतिहास, सबसे बड़े दिन के साथ मना महावीकएंड

Sun, 10 Sep 2023 04:47 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 10 Sep 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
Jawan first weekend collection Day 4 box office collection highest first Sunday Earning in Bollywood history
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किंग खान शाहरुख खान की नई फिल्म ‘जवान’ रिलीज के पहले रविवार को हिंदी सिने इतिहास में किसी भी एक दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसके साथ ही फिल्म ने हिंदी सिने इतिहास में सबसे बड़ा वीकएंड कलेक्शन करने का करने का भी रिकॉर्ड बना दिया है। इसके पहले का सबसे बड़े वीकएंड कलेक्शन का रिकॉर्ड फिल्म ‘पठान’ के नाम रहा है जिसने ये कारनामा पांच दिन में किया था, वहीं ‘जवान’ ने महावीकएंड का रिकॉर्ड सिर्फ चार दिन में बना दिया है।

Jawan first weekend collection Day 4 box office collection highest first Sunday Earning in Bollywood history
जवान के प्रीव्यू में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले रविवार की सबसे ज्यादा कमाई देर रात तक मिले रुझानों के मुताबिक फिल्म ‘जवान’ ने रिलीज के पहले रविवार को करीब 82 करोड़ रुपये की कमाई सारे भाषाई संस्करणों को मिलाकर कर ली हैं। फिल्म का अकेले हिंदी संस्करण का कलेक्शन करीब 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इससे पहले देश में हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में रिलीज के पहले रविवार को अब तक सबसे ज्यादा रकम 60.75 करोड़ रुपये इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ ने कमाई थी।

Jawan first weekend collection Day 4 box office collection highest first Sunday Earning in Bollywood history
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जवान’ ने बनाया नया रिकॉर्ड घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले तीन दिन में 202.73 करोड़ रुपये कमा चुकी फिल्म ‘जवान’ ने हिंदी फिल्मों के इतिहास में सबसे बड़ा पहला वीकएंड बना दिया है। फिल्म के रविवार को हुए करीब 82 करोड़ के साथ इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन अब करीब 288.06 करोड़ रुपये हो गया है। शाहरुख खान की पिछली फिल्म ‘पठान’ का पहला वीकएंड 280.75 करोड़ रुपये का रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan first weekend collection Day 4 box office collection highest first Sunday Earning in Bollywood history
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिन पर दिन चढ़ता गया जवान का जादू 7 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘जवान’ ने रिलीज के पहले दिन 75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 53.23 करोड़ रुपये और तीसरे दिन करीब 74.50 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए 202.73 करोड़ रुपये के आसपास अपनी झोली में डाल लिए। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन शुरुआती रुझानों के मुताबिक करीब 82 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की किसी भी फिल्म का किसी भी दिन का ये अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन है।

विज्ञापन
Jawan first weekend collection Day 4 box office collection highest first Sunday Earning in Bollywood history
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

पहले वीकएंड की टॉप 5 फिल्में हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में इस प्रकार हैं:
 

फिल्म    पहले वीकएंड पर कमाई*
जवान (2023)    288.06
पठान (2023)   280.75
केजीएफ 2 (2022) 193.99
सुल्तान (2016)   180.36
वॉर (2019)  166.25
(*कमाई करोड़ रुपये में)  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed