{"_id":"634a386203e4db6c1b13e7a7","slug":"jawan-ott-digital-rights-bagged-by-amazon-prime-100-crores-report-shahrukh-khan-nayanthara-starrer-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jawan Ott Rights: रिलीज से पहले ही मुनाफे में है शाहरुख खान की फिल्म? इतने में बिके ओटीटी राइट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jawan Ott Rights: रिलीज से पहले ही मुनाफे में है शाहरुख खान की फिल्म? इतने में बिके ओटीटी राइट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म जवान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता है। बड़े पर्दे पर उनको एक्टिंग करते देख फैंस काफी खुश होते हैं। दर्शक उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बीते दिनों अभिनेता कई फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं। कोरोना से पहले उनकी आखिरी फिल्म जीरो थी। लंबे ब्रेक के बाद अब साल 2023 में अभिनेता की एकसाथ तीन फिल्में पठान, जवान और डंकी रिलीज होने वाली है। जिनमें से पठान तो लगभग पूरी तरह तैयार है, वहीं जवान के ओटीटी राइट्स को लेकर अब खबर सामने आ रही है।
2 of 4
फिल्म जवान
- फोटो : social media
फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। हिंदी सिनेमा में नयन शाहरुख के साथ डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म के ओटीटी राइट्स और प्लेटफॉर्म को लेकर होड़ सी मची है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस रेस में सबसे आगे नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम हैं। बता दें कि पिछले दिनों खबरें थीं कि इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 250 करोड़ में बिक गए हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जवान के ओटीटी राइट्स अमेजन प्राइम ने 100 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं।
अगर ये खबरें सच हैं तो जवान रिलीज होने से पहले ही फायदे में चल रही है। क्योंकि ओटीटी राइट्स 100 करोड़ में बिके इसके अलावा सैटेलाइट राइट्स 250 करोड़ में बिक चुके हैं। अभी इसके टीवी और म्यूजिक राइट्स बिकने बाकी हैं। कहा जा रहा है कि इसके लिए भी मेकर्स मोटी रकम वसूलने की फिराक में हैं। वहीं शाहरुख खान के फैंस भी इस एटली के साथ उनको इस फिल्म में देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म पठान भी रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी, इसमें जॉन अब्राहम के अलावा दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। सके अलावा शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म में शाहरुख खान की जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है। फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।