फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan Prevue: ‘फैमिली मैन’ की बिटिया को मिला ‘जवान’ में मौका, प्रीव्यू में दिखीं ये कुल आठ बिंदास छोरियां

Wed, 12 Jul 2023 08:52 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 12 Jul 2023 08:52 AM IST
सार

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' का प्रीव्यू बीते दिन जारी किया गया। वहीं, इस मूवी में आठ बिंदास छोरियां हैं, जिन्हें अपनी एक्टिंग से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतना है। 
 

विज्ञापन
Jawan Prevue 8 beauties including Priyamani Sanya Malhotra Ridhi Dogra got a chance in SRK and Atlee film
जवान गर्ल गैंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का जब से प्रीव्यू रिलीज हुआ है, उनके फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विजय सेतुपति, नयनतारा और सुनील ग्रोवर की मुख्य भूमिकाएं हैं, तो वहीं दीपिका पादुकोण भी एक खास किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा शाहरुख खान की इस फिल्म में एक गर्ल गैंग भी प्रीव्यू में साफ नजर आ रहा है। आइए जानते है कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के लिए बनी उनकी इस टीम में कौन- कौन शामिल है-

Jawan Prevue 8 beauties including Priyamani Sanya Malhotra Ridhi Dogra got a chance in SRK and Atlee film
प्रियामणि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रियामणि

साउथ फिल्मों की स्टार अभिनेत्री प्रियामणि भी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की गर्ल गैंग में शामिल हैं। प्रियामणि ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2003 में तेलुगु फिल्म 'इवारे अटागाडु' से की थी। साल 2007 में रिलीज तमिल फिल्म 'पारुथिवीरन' में एक गांव  की लड़की मुत्थाझागु की भूमिका के  उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तमिल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। शाहरुख की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में उनके आइटम नंबर की खूब चर्चा रही। वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में सुचित्रा तिवारी की भूमिका से उन्हें खासी पहचान मिली।

Jawan Prevue 8 beauties including Priyamani Sanya Malhotra Ridhi Dogra got a chance in SRK and Atlee film
सान्या मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सान्या मल्होत्रा

हिंदी सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म  'दंगल' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपनी पहली ही फिल्म से साबित कर दिया था कि अगर उन्हें बॉलीवुड में सही मौका मिले तो हर फिल्म में अपनी प्रतिभा दिखा सकती हैं। सान्या मल्होत्रा अब तक 'पटाखा', 'बधाई हो', 'फोटोग्राफ', 'पगलैट', 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' और 'कटहल' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं हालांकि इन फिल्मों को खास सफलता मिली नहीं। 'जवान' प्रीव्यू में सान्या मल्होत्रा एक प्रयोगशाला में काम करती नजर आ रही हैं। इस फिल्म के अलावा वह इन दिनों विक्की कौशल के साथ मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैम बहादुर' में भी खास किरदार निभा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Prevue 8 beauties including Priyamani Sanya Malhotra Ridhi Dogra got a chance in SRK and Atlee film
संजीता भट्टाचार्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजीता भट्टाचार्य

गायक और गीतकार के रूप में संजीता भट्टाचार्य अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुकी हैं। वह ग्रैमी अवार्ड नामांकित भारतीय गायिका और गीतकार हैं। संजीता भट्टाचार्य वेब सीरीज 'इश्क जैसा लगता है' और 'द ब्रोकन न्यूज' में भी खास किरदार निभा चुकी हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से वह फिल्मों में डेब्यू कर रही है।

Thalapathy Vijay: राजनीति में प्रवेश की खबरों के बीच दलपति विजय से हुई बड़ी चूक, अब भरना होगा जुर्माना

विज्ञापन
Jawan Prevue 8 beauties including Priyamani Sanya Malhotra Ridhi Dogra got a chance in SRK and Atlee film
रिद्धि डोगरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋद्धि डोगरा

अभिनेत्री ऋद्धि डोगरा छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं।  वेब सीरीज 'असुर', 'बदतमीज दिल' और 'टीवीएफ पिचर्स' में उनके काम को काफी सराहा गया है। फिल्मों डोगरा ने फिल्म 'लकड़बग्घा' के जरिए फिल्मों में अपनी शुरुआत की। उन्हें सबसे बड़ा मौका शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में मिला है। इस फिल्म के गर्ल गैंग में रिद्धि डोगरा भी शामिल है। 'जवान' के अलावा वह सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में भी एक खास किरदार में नजर आएंगी।

Shiv Tandav Controversy: 'भारतीयंस' के निर्माता का कंगना पर सीधा निशाना, बोले, उनकी फिल्म से तो शिव तांडव...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed