दो दिन पहले ही फैशन डिजाइनर संदीप खोसला की भतीजी की शादी हुई थी । इस शादी में बॉलीवुड जगत की सभी बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं । इस प्राइवेट सेरेमनी के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं ।
VIDEO: डांस से पहले शर्माईं सोनम कपूर फिर जमकर नाचीं, बेटी को देख जया बच्चन ने भी 'लटकाया पल्लो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी में कई सेलेब्रिटीज ने डांस भी किया । इसमें करण जौहर, श्वेता बच्चन, और सारा अली खान शामिल थीं । अब सोनम कपूर और जया बच्चन का डांस वीडियो भी सामने आया है । वीडियो में सोनम कपूर डिजाइनर अबु जानी के साथ डांस करती दिख रही हैं ।
सोनम की फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'प्रेम रतन धन पायो' बजना शुरू हआ तो अबु जानी सोनम का हाथ पकड़ नाचने लगे । पहले तो सोनम थोड़ा शर्माईं । लेकिन फिर सभी ने चीयर किया तो उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया ।
A post shared by Namrata Zakaria (@namratazakaria) on
इस बीच श्वेता और जया बच्चन ने आकर सोनम की नजर भी उतारी। सोनम की शादी भी 7 मई को होन वाली है । ऐसे में जया नहीं चाहती होंगी कि उन्हें नजर लगे । इसके अलावा जया का भी एक डांस वीडियो सामने आया है ।
A post shared by Namrata Zakaria (@namratazakaria) on
शादी में श्वेता बच्चन ने 'पल्लो लटके' गाने पर डांस किया था । जया भी उसी गाने पर ठुमके लगाती हुई नजर आईं । साथ में उनकी बेटी श्वेता भी थीं । दोनों ने डांस करना शुरू किया तो ऑडियंस भी उन्हें चीयर करने लगी । बता दें कि सोनम की शादी के संगीत भी तैयारी चल रही हैं ।