फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड पहुंचे साउथ के 'एक्शन किंग' नागार्जुन ने कर दिया कुछ ऐसा, हैरानी में पड़ गए फैंस

Mon, 23 Apr 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी) Updated Mon, 23 Apr 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
South actor Akkineni Nagarjuna fans happy to see him in dehradun
Nagarjuna

साउथ की फिल्मों में अपने एक्शन के लिए सबके दिलों पर राज करने वाले एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन ने उत्तराखंड पहुंचकर कुछ ऐसा कर दिया कि उनके फैंस हैरान हो गए।

South actor Akkineni Nagarjuna fans happy to see him in dehradun
Nagarjuna

तमिल फिल्म अभिनेता नागार्जुन तीन दिनों के प्रवास के बाद रविवार को करीब 11 बजे अपनी पत्नी तमिल अभिनेत्री अमला के साथ कैम्पटी से वापस चेन्नई लौट गये। इस दौरान वे अपने फैंस के साथ भी खूब बातें करते नजर आए।

South actor Akkineni Nagarjuna fans happy to see him in dehradun
Nagarjuna

बता दें कि नागार्जुन गुरूवार को टिहरी जिले के कैम्पटी स्थित पांच सितारा होटल में अपनी भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आये थे। दो दिन के प्रवास के बाद शनिवार को उन्हें पारिवारिक मित्रों के साथ चेन्नई लौटना था, लेकिन मसूरी-कैंपटी के खुशनुमा मौसम को देखते हुए उन्होंने शनिवार को लौटने के कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
South actor Akkineni Nagarjuna fans happy to see him in dehradun
Nagarjuna

तीन दिनों तक कैम्पटी में रूकने के बाद उन्होंने यहां के मौसम और यहां कि खूबसूरत वादियों का जमकर लुफ्त उठाया। रविवार को अभिनेता नागार्जुन के वापस लौटने की खबर जैसे ही उनके प्रसंशकों को लगी वैसे ही वे होटल के गेट के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे और जैसे ही वे होटल से बाहर निकले वैंसे ही उनके प्रसंशकों ने उन्हें घेर लिया।

विज्ञापन
South actor Akkineni Nagarjuna fans happy to see him in dehradun
Nagarjuna

खुशनुमा मौसम में प्रशंसकों ने नागार्जुन के साथ सेल्फी ली। वहीं उन्होंने भी फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने फैंस से बातें भी की और बहुत आराम से फोटो भी कराई। नागार्जुन का यह अदांज देखकर फैंस हैरान रह गए कि इतने बड़े एक्टर होने के बाद भी वे कितने शालीन स्वाभाव के व्यक्ति हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed