बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन जया बच्चन काफी सख्त मिजाज वाली महिला मानी जाती है। उन्हें तस्वीरें खींचवाना पसंद नहीं है। उन्हें अक्सर पैपराजी और फैंस पर फोटो खींचने के लिए गुस्सा होते देखा गया है। इसी वजह के चलते वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही एक फैन को बिना परमिशन उनकी फोटो खींचना महंगा पड़ा गया।
बिना परमिशन फोटो खींचने पर जया बच्चन को आया गुस्सा, फैन से कहा- तमीज सीखो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को जया बच्चन करण जौहर की मां हीरू जौहर के 76 वें जन्मदिन का हिस्सा बनने गईं थी। जब वो रेस्टोरेंट से बाहर निकल कर अपनी गाड़ी की तरफ जा रही थीं तभी एक फैन अपने मोबाइल उनकी फोटो खींचने की कोशिश करने लगा।
जया इस बात से बेहद नाराज हो गई। जया को ऐसा करते देख वो शख्स वहां से जाने लगा। इसके बाद जया ने उसे वापिस बुलाया और कहा कि आप मेरी बिना परमिशन के फोटो क्यों ले रहे थे, क्या आपने इसके लिए मुझसे पूछा, तमीज सीखो।
वीडियो साभार: विरल भयानी (इंस्टाग्राम)
View this post on Instagram
#jayabachchan at #hiroojohar birthday lunch @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इसके बाद जया आगे बढ़ी तो एक और उनकी फोटो खीचने के लिए खड़ा था। इसके बाद जया ने उस शख्स से कहा कि Don't do that, आपने अभी उसे नहीं देखा।
एक शो में जब जया बच्चन की इस तरह के बर्ताव के बारे में जब करण जौहर ने श्वेता और अभिषेक से पूछा तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। दोनों ने बताया - 'जया बच्चन को claustrophobic हैं। यह एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें इंसान अचानक भीड़ को देखकर परेशान हो जाता है।