हाल ही में जया बच्चन मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में नजर आईं। सोशल मीडिया पर जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक महिला को डांट रही हैं। कुछ लोगों ने जया को इस बात के लिए ट्रोल किया तो कुछ उनके सपोर्ट में दिखे। पहले भी कई बार जया पैपराजी को डांट चुकी हैं। जया बच्चन ही अकेली सेलिब्रिटी नहीं हैं जो अपने गुस्से के लिए मशहूर हैं, इस लिस्ट में कुछ और सितारों के नाम भी शामिल हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में, जो अपने गुस्से के कारण चर्चा में आए।
Jaya Bachchan: सिर्फ जया बच्चन को ही नहीं आता गुस्सा, शाहरुख-सलमान का एंग्री नेचर भी है मशहूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 08 Apr 2025 09:20 AM IST
सार
बॉलीवुड के कई सितारे हैं जो जब-तब फैंस, पैपराजी पर गुस्सा हो जाते हैं। जया बच्चन को अकसर ही इस तरह का व्यवहार करते देखा गया। कई नामी बॉलीवुड एक्टर्स भी हैं, जिनका गुस्सैल व्यवहार चर्चा में रहा। जानिए, कब-कब एक्टर, एक्ट्रेस ने अपने गुस्से को जाहिर किया?
विज्ञापन