{"_id":"5d9c538e8ebc3e0148604573","slug":"jaya-bachchan-talk-about-aishwarya-rai-bachchan-saysshe-is-lovely-and-i-love-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहू ऐश्वर्या राय के साथ कैसा है जया बच्चन का रिश्ता? करण जौहर के शो में खोले थे कई राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बहू ऐश्वर्या राय के साथ कैसा है जया बच्चन का रिश्ता? करण जौहर के शो में खोले थे कई राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
aishwarya rai
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 77वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं। इससे पहले करण जौहर ने अपने शो 'कॉफी विद करण' का एक प्रोमो रिलीज किया है। इसमें वो रिकैप एपिसोड दिखाए गए, जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और श्वेता बच्चन-नंदा नजर आए ।
Trending Videos
Karan Johar, abhishek bachchan
बिग बी का पूरा परिवार बारी-बारी से करण जौहर से बात करते नजर आ रहा है। प्रोमो वीडियो की शुरुआत में करण अमिताभ से अमिताभ बच्चन होने के फायदे की सूची मांगते हैं। इस पर अमिताभ कहते हैं कि मैं हरिवंश राय बच्चन का बेटा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अमिताभ कहते हैं कि वो करण और अन्य फिल्म निर्माताओं द्वारा पेश किए गए दिलचस्प कामों का हिस्सा हैं । इसके बाद जया भी बहू ऐश्वर्या के बारे में बात करते हुए नजर आईं । वो कहती हैं, 'ऐश्वर्या बहुत प्यारी है । मैं उससे प्यार करती हूं ।'
amitabh bachchan, shweta bachchan
- फोटो : social media
इसके बाद जया कहती हैं कि ऐश्वर्या खुद इतनी बड़ी स्टार हैं । लेकिन वो हमारे घर में बिल्कुल फिट हैं । ऐश्वर्या के बारे में बात करते हुए श्वेता कहती हैं, जब भी परिवार में कोई नया व्यक्ति आता है, तो भूमिकाएं बदलती हैं। बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी साल 2007 में हुई थी ।
विज्ञापन
aishwarya rai
- फोटो : file photo
ऐश्वर्या की उनकी सास यानी जया बच्चन के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है । कुछ दिन पहले ही ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या और जया बच्चन के साथ एक फोटो शेयर की थी । इस साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'हमेशा खुशहाली ।'

कमेंट
कमेंट X