सब्सक्राइब करें

सारा अली खान की मां से कार्तिक आर्यन ने की बात, बोले- क्या सैफ से शादी के लिए बात कर लूं?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 09 Oct 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan asked to kareena kapoor saif se shaadi ki baat kar loon
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान फिल्मों के अलावा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं । अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है । हालांकि कार्तिक और सारा ने कभी खुद अपने रिश्ते को नहीं कबूला है । हाल ही में कार्तिक, सारा की सौतेली मां करीना कपूर के साथ नजर आए थे । साथ में दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । 
Trending Videos
Kartik Aaryan asked to kareena kapoor saif se shaadi ki baat kar loon
kareena kapoor - फोटो : social media
दरअसल, कार्तिक और करीना बात करते नजर आ रहे हैं । करीना कार्तिक को  अपने शो के बारे में बता रही हैं कि उनके शो में सिर्फ महिलाएं शामिल होती रही हैं। इस बीच कार्तिक करीना से ये कहते नजर आए कि क्या वह सैफ से शादी की बात कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan asked to kareena kapoor saif se shaadi ki baat kar loon
kareena kapoor - फोटो : social media
कार्तिक - यहां फालतू के सवाल नहीं होंगे? 
करीना - यह अच्छा शो है, सारे टॉपिक नॉर्मल हैं... अरे तुम्हें बहुत मजा आएगा। 
करीना - ... और हां हम ज्यादा मर्दों को नहीं बुला रहे हैं। सिर्फ तुम और सैफ ही होंगे।  
करीना जैसे ही यह कहती हैं कि शो में सैफ अली खान होंगे, कार्तिक तपाक से उनसे हंसते हुए पूछते हैं, 'तो सैफ से शादी की बात कर लूं।' कार्तिक जोर से हंसते हैं और करीना अजीब सा मुंह बनाकर कार्तिक को लुक देती हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#kartikaaryan and #kareenakapoorkhan at #ishq104.8fm #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

Kartik Aaryan asked to kareena kapoor saif se shaadi ki baat kar loon
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
जबसे सारा अली खान ने करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में कहा था कि वह कार्तिक आर्यन के साथ कॉफी पीना चाहती हैं, इसके बाद से सारा -कार्तिक की यह जोड़ी जमकर सुर्खियों में हैं और उनकी नजदीकी को लेकर भी काफी कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Kartik Aaryan asked to kareena kapoor saif se shaadi ki baat kar loon
sara ali khan, kartik aaryan, ibrahim ali khan - फोटो : social media
कार्तिक का करीना से शादी का यह सवाल करना उनके रिश्ते को और भी हवा देता है। कार्तिक ने करीना के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की है । इस मौके पर उन्होंने ब्लैक और व्हाइट प्रिंटेड शर्ट पहन रखी है, वहीं दूसरी और करीना ब्लू वन-शोल्डर टॉप पहना है और नियॉन ग्रीन स्कर्ट पहनी है।
 

Bigg Boss 13: नए प्यार के चक्कर में रियल लाइफ गर्लफ्रेंड को भूल बैठे पारस, बोले- कई बार ब्रेकअप...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed