फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टेडियम में बैठे-बैठे स्टार बन गई थीं ये हसीनाएं, नाम जानने के लिए लोगों ने लगाया एड़ी चोटी का जोर

Wed, 09 Oct 2019 11:44 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 09 Oct 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Girls Viral on Social Media During Cricket Match
- फोटो : Social Media

बॉलीवुड सेलेब्स की तस्वीरें तो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। लेकिन कई बार ऐसे कई सारे चेहरे हैं जो जाने अनजाने में वायरल हो जाते हैं और सोशल मीडिया स्टार बन जाते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी लड़कियों के बारे में बताएंगे जो स्टेडियम में बैठे बैठे ही स्टार बन गई और लोगों ने इनका नाम जानने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।

Girls Viral on Social Media During Cricket Match
Deepika Ghose - फोटो : twitter

इस IPL के दौरान एक हसीन चेहरे पर कैमरे की निगाहें टिकी रहीं। स्टेडियम में बैठी यह लड़की रातों-रात सोशल मीडिया पर छा गई। मैच के दौरान लाल रंग का टॉप और जीन्स पहनकर आई इस लड़की का नाम दीपिका घोष था। इस IPL गर्ल की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसने गूगल सर्च में दीपिका पादुकोण को भी मात दे दी थी। लोग दीपिका घोष के बारे में जानने के लिए दीपिका का नाम गूगल पर इतना सर्च करने लगे कि गूगल सर्चिंग में दीपिका पादुकोण से ऊपर दीपिका घोष का नाम आने लगा।

Girls Viral on Social Media During Cricket Match
aditi hundia - फोटो : Social Media

इस IPL के दौरान एक और लड़की भी वायरल हुई। इस लड़की का नाम अदिति हंडिया है। अदिति मुंबई इंडियन्स को चीयर करने स्टेडियम में पहुंची थीं। दो तीन बार कैमरे की नजर पड़ने की वजह से अदिति भी सोशल मीडिया स्टार बन गई थी। अदिति सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। अदिति मिस इंडिया 2017 का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Girls Viral on Social Media During Cricket Match
पाकिस्तानी फैन - फोटो : Social Media

भारत-पाकिस्तान और बांग्लादेश मैचों के दौरान कैमरा कई बार इस हसीना पर आ कर रुका और फिर क्या था, भारतीय प्रशंसक इनके दीवाने बन गए। उधर पाकिस्तान मैच हार रहा था और इधर ये महिला भारतीयों का दिल जीत रही थी। इस महिला का नाम निव्या नवोरा बताया गया। निव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, पर फेसबुक और ट्विटर पर इनके नाम के कई प्रोफाइल हैं।

विज्ञापन
Girls Viral on Social Media During Cricket Match
कविया मारन - फोटो : Social Media
कलानिधि मारन की बेटी कविया मारन भी रातों-रात स्टेडियम में मैच देखकर फेमस हो गईं। सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन कलानिधि मारन की बेटी को शायद पहले कोई नहीं जानता हो लेकिन लेकिन जैसे ही कैमरे की नजर उनपर पड़ी उनकी तस्वीरें शेयर की जाने लगीं। सोशल मीडिया पर उनके लिए कई तरह की फब्तियां कसी जाने लगीं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed